{"_id":"17b4cba74483418e182b57577ee35125","slug":"builders-will-come-at-the-expense-of-cheap-flats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय कीमत पर ही मिलेंगे बिल्डरों के सस्ते फ्लैट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय कीमत पर ही मिलेंगे बिल्डरों के सस्ते फ्लैट्स
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 07 Jul 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डर प्रोजेक्ट में सस्ते फ्लैट्स की स्कीम के 5000 आवंटियों के लिए राहत भरी खबर है। इस स्कीम के आवंटियों को अधिक कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी।
जीडीए सचिव ने बिल्डरों का पक्ष सुनने के बाद फ्लैट्स की पुरानी कीमत ही बरकरार रखने के निर्देश सोमवार को दिए। जीडीए सचिव के निर्णय की जानकारी हाईकोर्ट को भेजी जाएगी।
अब फ्लैट्स के आवंटियों को बिल्डर कंडीशनल की बजाय सिर्फ आवंटन पत्र जारी करेंगे। जीडीए सचिव ने बिल्डरों को तत्काल आवंटन पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।
वर्ष 2013 में जीडीए ने बिल्डर प्रोजेक्ट्स में पांच हजार फ्लैट्स की स्कीम निकाली थी। जीडीए ने ईडब्लूएस फ्लैट की कीमत 2.40 लाख और एलआईजी की 5.10 लाख रुपये निर्धारित की थी।
विज्ञापन
करीब 3500 ईडब्लूएस और एलआईजी फ्लैट्स का ड्रा किया जा चुका है। जब आवंटियों ने बिल्डरों से पत्र मांगे तो उन्होंने बढ़ी कीमत मांगनी शुरू कर दी।
साथ ही बिल्डरों के एक शासनादेश का हवाला देते हुए हाईकोर्ट में याचिका भी डाल दी। बिल्डरों ने याचिका में कहा कि 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में ईडब्लूएस फ्लैट्स की न्यूनतम कीमत 3.90 लाख और एलआईजी की 8.40 लाख रुपये होनी चाहिए।
कोर्ट ने इस मामले में जीडीए सचिव को बिल्डरों का पक्ष सुनकर फ्लैट्स की कीमत तय करने के लिए अधिकृत किया था। कोर्ट ने दो माह में रिपोर्ट मांगी है।