फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Builder to bother, then AOA your door

बिल्डर करे परेशान, तो एओए आपके द्वार

Wed, 24 Jun 2015 12:21 AM IST
नेहा राय/अमर उजाला, गाजियाबाद
नेहा राय/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 24 Jun 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Builder to bother, then AOA your door

बिल्डर की दबंगई हो या फिर आरडब्ल्यूए की मनमानी। अपार्टमेंट से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान अब एओए आपके द्वार पर आकर करेगी।

विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन अब गाजियाबाद और नोएडा की सोसायटी की समस्याओं का समाधान करने में जुट गई है। इसकी शुरुआत गाजियाबाद स्थित क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसायटी से हुई है।

यहां डीओडी, कंप्लीशन लेटर के साथ ही सोसायटी के बाहर बने कूड़ाघर जैसी समस्याओं से रेजिडेंट्स जूझ रहे थे। रेजिडेंट्स के आग्रह पर एओए ने उनकी समस्या का समाधान निकाला।
विज्ञापन


दरअसल, नई सोसायटी में बिल्डर, डीओडी, कंप्लीशन लेटर, अवैध निर्माण, पार्किंग, क्लब न मिलने जैसी समस्या बनी हुईं हैं। जानकारी के अभाव में लोग लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में एनसीआर की विभिन्न सोसायटी के रेजिडेंट्स एओए से संपर्क कर रहे हैं। एओए यूपी अपार्टमेंट एक्ट के नियम के तहत समस्या का समाधान करा रही हैं।

गाजियाबाद की 10 सोसायटी के रेजिडेंट्स ने अपनी समस्याएं एओए के सामने रखीं हैं। साथ ही नोएडा की सोसायटीज के रेजिडेंट्स भी एओए के संपर्क में हैं।

ऐसे कर रहे मदद
नई सोसायटीज के लोगों को यूपी अपार्टमेंट एक्ट के बारे में जानकारी नहीं है। एओए लोगों को यूपी अपार्टमेंट एक्ट के बारे में बताने के साथ उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दे रही है।

बिल्डर संबंधी समस्याओं के लिए उन्हें डेवलपमेंट अथॉरिटी के पास जाने की सलाह दी जा रही है। अथॉरिटी का कौन सा अधिकारी सोसायटी संबंधी समस्या देख रहा है, उसका नाम और मोबाइल नंबर रेजिडेंट्स को मुहैया कराया जा रहा है।

एओए के पदाधिकारी केके सिंह ने बताया कि गाजियाबाद और नोएडा की सोसायटीज में भी वहीं समस्याएं हैं, जिनसे टीएचए की सोसायटीज लंबे समय से जूझ रहीं हैं।

वर्कशॉप करेंगे आयोजित
एओए के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि लोगों को नहीं पता है कि सोसायटी की समस्या के समाधान के लिए किससे शिकायत करें। लोगों को इस बारे में जानकारी दी जा रही है।


बिल्डर के साथ ही आरडब्ल्यूए भी अगर सोसायटी के हित के लिए काम नहीं करेगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई का प्रावधान हैं। यूपी अपार्टमेंट एक्ट को नई सोसायटी के लोगों तक पहुंचाने के लिए गाजियाबाद और नोएडा में वर्कशॉप लगाई जाएंगी।

नई सोसायटीज की मुख्य समस्याएं
बिल्डर द्वारा डीओडी और कंप्लीशन लेटर न देना
क्लब, पार्किंग, पार्क का वादा करने के बाद भी बिल्डर यह सुविधाएं नहीं दे रहा
कंवीनिएंट शॉप की जगह शॉपिंग कांप्लेक्स खुलने से सोसायटी में जाम की समस्या
सोसायटी में चुनाव न कराना
सोसायटी की मेंटेनेंस समय पर न होना आदि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed