{"_id":"db2e6e5ba32f180a4029b41c5985a95d","slug":"builder-sold-flat-without-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति बिल्डर ने बेचे 36 फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति बिल्डर ने बेचे 36 फ्लैट
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 08 Jun 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरडी सिटी बिल्डर के खिलाफ वजीराबाद गांव के लोगों ने शनिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बिल्डर पर आरोप है कि बिना अनुमति के 36 फ्लैट बेच दिए। वजीराबाद गांव की जमीन पर आरडी सिटी के बिल्डर के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि 18 साल पहले जब बिल्डर ने गांव की जमीन लेनी शुरू की थी तो उसने प्लॉट देने का वादा किया था। जो अब तक नहीं दिया है।
आठ साल पहले आरडी सिटी का एक प्रोजेक्ट पॉम ग्रे हाइट आया था। उसकी अनुमति 12 मंजिल थी। जबकि बिल्डर ने 14 मंजिल पर फ्लैट बेच दिया। जो आज भी हवा में हैं।
बिल्डर ने बिना अनुमति के बनने वाले 36 फ्लैट बेच दिए हैं। वजीराबाद गांव के रहने वाले निवेशक विजय यादव कहते हैं कि बिल्डर की ओर से अनियमितता की शिकायत सबको दी जा चुकी है।
शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान गांव के बुजुर्ग लोगों के साथ आरडी सिटी के आरडब्ल्यूए पदाधिकारी भी रहे। इस दौरान मौजूद रहने वालों में सुधीर यादव, विजय यादव, दिनेश यादव, प्रवीन कुमार, पार्षद अशोक पहलवान विनोद महेश्वरी आदि रहे।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल का कहना है कि वजीराबाद गांव के लोगों की ओर से मिली शिकायत के बाद जांच की जा रही है। अनियमितता पाए जाने पर बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन