{"_id":"d40d01ec78d0cd173c8f03832d4135c2","slug":"builder-basements-are-removed-from-the-sand-mining-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसमेंट से रेत निकाल रहे बिल्डर-खनन माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसमेंट से रेत निकाल रहे बिल्डर-खनन माफिया
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 09 Mar 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले वैशाली सेक्टर-3 के एक बिल्डर प्रोजेक्ट में बेसमेंट की खुदाई के दौरान सड़क धंसने का मामला तो बानगी भर है। रेत के लिए टीएचए के ज्यादातर बिल्डर प्रोजेक्ट में नियमों को ताक पर रखकर बेसमेंट की खुदाई हो रही है। कई बार के हादसों के बाद भी जीडीए ने सुध नहीं ली।
वैशाली, वसुंधरा और इंदिरापुरम में कई निजी बिल्डर प्रोजेक्ट में बेसमेंट की खुदाई का काम जारी है। दरअसल हिंडन किनारे की जमीन होने के चलते चंद फीट की खुदाई पर ही भारी मात्रा में रेत निकलती है।
रेत महंगी बिकती है, इससे बिल्डर अक्सर अनुमति से ज्यादा खुदाई कराते हैं। हालांकि इसके लिए रॉयल्टी देने का दावा किया जाता है, लेकिन खुदाई के दौरान अक्सर आसपास की इमारतों के ढहने का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन
उधर, डीएम एसवीएस रंगाराव का कहना है कि अगर किसी भी प्रोेजेक्ट में अवैध खनन हो रहा है तो जांच कराकर खनन विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। बिल्डर के खिलाफ तुरंत एफआईआर कराकर जुर्माना भी लगाया जाएगा।