कुर्क हो सकती है 'बिल्डर बाबा' की संपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डर बाबा की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी अपराध शाखा उसकी संपत्ति कुर्क कराने की प्रक्रिया भी अपना सकती है। सितंबर में शाखा को अहिंसा खंड-2 इंदिरापुरम की श्री बालाजी रेजीडेंसी में फ्लैट खरीदने वालों ने शिकायत की थी।
इनका कहना था कि श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन ने बिना उनकी जानकारी के फर्जी दस्तावेज के आधार पर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस से लाखों का लोन ले लिया।
असली फ्लैट मालिकों को इस फर्जीवाड़े का तब पता चला, जब पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड सेक्टर-18 से दो कर्मचारी श्री बालाजी रेजीडेंसी पहुंचे।
धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है
उन्होंने फ्लैट मालिकों को बताया कि फ्लैट बिल्डर ने उनके यहां पर गिरवी रखे हुए हैं। पहले बिल्डर खुद इन लोन पर ईएमआई भर रहा था, लेकिन अब किश्त भरनी बंद कर दी है।
चार महीने की जांच के बाद सेक्टर-58 थाने में सचिन दत्ता समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में पिछले हफ्ते रिपोर्ट दर्ज की गई।
एसपी क्राइम विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस बिल्डर बाबा की संपत्ति कुर्क करने की कोर्ट में अर्जी भी दे सकती है।