फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bsp workers asked to suspend mla from the party

सुनपेड़ में बसपा विधायक को बर्खास्त करने की मांग

Sat, 24 Oct 2015 07:02 PM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
bsp workers asked to suspend mla from the party

पृथला से बसपा विधायक टेकचंद शर्मा के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बगावत कर दी है। उन्हें तत्काल पार्टी से बर्खास्त करने की मांग राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम से की गई।

विज्ञापन


शनिवार को सुनपेड़ पहुंचे राजाराम से पार्टी पदाधिकारियों ने विधायक की शिकायत की और पार्टी सुप्रीमो से इस मामले में दखल देने के अनुरोध किया है।

जितेंद्र के घर में चल रही बैठक में बसपा पदाधिकारियों ने कहा कि जिसे वोट देकर समाज ने विधायक बनाया है, वही पार्टी लाइन से हटकर आरोपियों की मदद कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि टेकचंद शर्मा ने ही मुख्यमंत्री को समाज के लोगों से नहीं मिलने दिया। पदाधिकारियों का यहां तक कहना था कि विधायक ने ही उनके बच्चों का जबरन दाह संस्कार कराया और दलित समाज पर लाठीचार्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पर पहले भी नहीं था भरोसा

bsp workers asked to suspend mla from the party

कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ जुलूस निकालने और पुतला जलाने की चेतावनी दी। पार्टी उपाध्यक्ष राजाराम ने कहा कि टेकचंद को टिकट देते समय भी उन्हें उन पर भरोसा नहीं था, लेकिन संगठन के दबाव में उन्हें टिकट दिया गया।

उन्होंने कहा कि पार्टी किसी को बनाना जानती है तो उसे मिटाना भी जानती है। इस पूरे मामले से वह पार्टी सुप्रीमो मायावती को अवगत कराएंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि संगठन के लोग आज से विधायक की बातों को अनदेखा करें। बाकी वह खुद संभालेंगे।

खौफ के साये में परीक्षा देने पहुंचे बच्चे

bsp workers asked to suspend mla from the party

सुनपेड़ मामले का खौफ स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों औैर उनके अभिभावकों पर साफ देखा जा सकता है। सुनपेड़ गांव में स्थित राजकीय स्कूल में आने वाले बच्चों की संख्या घटना के बाद काफी कम हो गई है।

स्कूल में शनिवार को प्राइमरी इंचार्ज वीना ने अभिभावकों को फोन कर बच्चों को परीक्षा देने के लिए बुलाया। बच्चे परिजनों के साथ खौफ के साये में परीक्षा देने आए।

हालत यह थी कि परीक्षा देने कोई बच्चा अकेला नहीं आया। हर कोई अभिभावकों के साथ पहुंचा। अंदर परीक्षा चल रही थी और बाहर अभिभावक डटे रहे।

परीक्षा छूटने पर बच्चों को साथ ले गए। गौरतलब है कि सुनपेड़ गांव में 19-20 अक्तूबर की रात को हुई घटना के बाद से स्कूल में छुट्टी का सा माहौल है। 23 अक्तूबर को परीक्षा की सूचना अभिभावकों को फोन पर दी गई, ताकि बच्चों का साल खराब न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed