फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BSP MP Paras Dairy milk sample failure

बसपा सांसद की पारस डेयरी के दूध का नमूना फेल

Thu, 17 Apr 2014 01:03 AM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 17 Apr 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
BSP MP Paras Dairy milk sample failure

सपा नेता और बसपा के गौतमबुद्धनगर सांसद सुरेंद्र नागर की डेयरी का दूध फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट के रेगुलेशन वायलेशन पर फेल हो गया है। दूध बेचने में पारस डेयरी द्वारा चालाकी की जा रही थी और उपभोक्ताओं को पता ही नहीं लग रहा था कि दूध का प्रयोग कब तक किया जा सकता है।

विज्ञापन


अन्य दो स्थानों से लिए गए दूध-पनीर के नमूने भी फेल हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी अब पारस डेयरी सहित तीनों के विरुद्ध अभियोग दर्ज करने जा रहा है। सुरेंद्र नागर चुनाव से पहले ही सपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


दूध की गुणवत्ता के मामले में एनसीआर बदनाम हो रहा है। पिछले महीने एक बड़ी कंपनी के दूध में डिटर्जेंट पाउडर मिला पाया गया था, अबकी बार दूसरी बड़ी कंपनी के दूध का नमूना फेल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर के बसपा सांसद और वर्तमान में सपा में शामिल हो गए सुरेंद्र नागर की पारस डेयरी है। इसकी बुलंदशहर के गुलावठी और जिले के साहिबाबाद में उत्पादन इकाइयां हैं। इनकी देखभाल सांसद के छोटे भाई नरेंद्र नागर करते हैं।

डीओ विनीत कुमार यादव ने बताया कि पारस डेयरी के दूध और पनीर की शिकायतें मिली थीं। इसकेचलते होली पर इनके नमूने लिए गए थे। अभी केवल दूध की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें रेगुलेशन वायरेशन पाया गया है।

फूड एंड सेफ्टी एक्ट केतहत यह अपराध है। इस मामले में अभियोग दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। डीओ ने बताया कि पारस कंपनी के दूध के खराब होने के निर्देश स्पष्ट नहीं हैं। उपभोक्ताओं को यह पता ही नहीं चलता है कि इसकी पैकिंग कब की गई और प्रयोग कब तक किया जा सकता है।

बेस्ट बिफोर और तारीख अपठनीय है। यह गंभीर मामला है। इसकी आड़ में खराब दूध की बिक्री की जा सकती है। पारस कंपनी को इसका नोटिस भेजा जा रहा है।

इसके अलावा सब्जी मंडी में सुरेश पुत्र दीवान की दुकान से लिया गया पनीर का नमूना और ट्रानिका सिटी में ट्रक से लिया गया मावे का नमूना भी फेल हो गया है।

टिकट न मिलने से पाला बदल गए थे सांसद
सुरेंद्र नागर पहले रालोद के टिकट पर एमएलसी बने थे। पिछले लोकसभा चुनावों से पहले उन्होंने बसपा ज्वाइन की और गौतमबुद्धनगर सीट से सांसद बन गए। इस बार बसपा ने उनको लोकसभा का टिकट नहीं दिया।

इससे नाराज होकर उन्होेंने चुनावों से ठीक पहले सपा ज्वाइन कर ली। इस तरह वर्तमान में वह सपा के नेता हैं, लेकिन गौतमबुद्धनगर सीट से बसपा के मौजूदा सांसद हैं।


दो नमूने और लिए गए
खाद्य निरीक्षक भगवत सिंह यादव ने बुधवार शाम दो नमूने लिए। संदेह के आधार पर इंडस्ट्रियल एरिया से कारगिल वनस्पति और एमसीएल कंपनी के सरसों के तेल का नमूना लेकर जांच को भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed