फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brought to rape girl covered in blood and said it hurt

रेप कर मां की गोद में छोड़ गया बच्ची

Tue, 14 Apr 2015 08:14 PM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
Brought to rape girl covered in blood and said it hurt

नई दिल्ली के गांधी नगर में शराब के नशे में धुत एक शख्स ने डेढ़ साल की बच्ची को अगवा उससे दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी रामप्रीत (40) खून से लथपथ मासूम को उसकी मां की गोद में यह कहकर छोड़ गया कि उसे चोट लग गई है।

विज्ञापन


पास के अस्पताल ले जाने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। हालत बिगड़ने पर बच्ची को एम्स रेफर कर दिया गया। वहीं भीड़ ने इलाके से आरोपी को पकड़कर पीटा और और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पॉक्सो और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने रामप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मासूम गांधी नगर के रघुबरपुरा में रहती है। इसके माता-पिता सिलाई की एक फैक्ट्री में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे में उठाकर ले गया था उसे

Brought to rape girl covered in blood and said it hurt

रविवार शाम बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी आरोपी उसे उठाकर ले गया। परिजन उसे तलाशने लगे। कुछ ही देर बाद रामप्रीत बच्ची को खून से लथपथ हालत में लेकर आया और बताया कि बच्ची को चोट लगी है डॉक्टर को दिखा लो।


इसके बाद आरोपी भाग गया। रामप्रीत के कपड़ों पर भी खून लगा था। वहीं जानकारी होने पर लोगों ने इलाके के एक ढाबे से आरोपी को दबोच लिया।

वह शराब के नशे में था। भीड़ ने पिटाई करने के बाद रामप्रीत को पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed