{"_id":"c220729bd89b29e0a4cb979c1e6dc50f","slug":"brought-in-the-new-year-holiday-package-to-goa-irctc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में न्यू ईयर के लिए आईआरसीटीसी लाया हॉलीडे पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा में न्यू ईयर के लिए आईआरसीटीसी लाया हॉलीडे पैकेज
धनंजय वर्मा/अमर उजाला, वैशाली
Updated Sat, 27 Dec 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
न्यू ईयर का मौका भुनाने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) और गोवा टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जीटीडीसी) के बीच करार हुआ है।
विज्ञापन
इसके लिए एमओयू साइन किया गया है, जिसके चलते हॉलीडे स्पेशल पैकेज 30 दिसंबर से एक जनवरी के बीच मुहैया कराए जाएंगे। इसके तहत इंडियन रेलवे हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा।
विज्ञापन
हॉट सिटी समेत दिल्ली-एनसीआर से हर वर्ष न्यू ईयर मनाने के लिए गोवा जाने वालों की संख्या में इजाफा देखा गया है। ऐसे में, पर्यटन को बढ़ाने के उद्देश्य से जीटीडीसी ने कदम बढ़ाया और आईआरसीटीसी के साथ हाथ मिलाया है।
विज्ञापन
30 दिसंबर से एक जनवरी तक हॉलीडे स्पेशल ट्रेनों में 560 गैर वातानुकूलित और 200 वातानुकूलित सीटें रिजर्व हैं। इसकी जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मुहैया कराई गई है।
आईआरसीटीसी के पीआरओ संदीप दत्ता ने बताया कि हॉलीडे स्पेशल सुविधा दिल्ली-गोवा के साथ ही मुंबई-गोवा रूट पर भी मुहैया कराई गई है। पैकेज में ट्रेन टिकट के साथ ही गोवा में होटल की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी।