{"_id":"a49b40df4c1b65c7c9520d1a0118dadc","slug":"brother-shot-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेबाजी में चचेरे भाई को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेबाजी में चचेरे भाई को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Mar 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में शराब के नशे में आपस में उलझे चचेरे भाइयों ने युवक को गोली मार दी। गोली के छर्रे लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश डाल रही है।
विज्ञापन
फतेहपुर चंदेला गांव में रविवार की शाम धर्मवीर अपने चचेरे भाई पप्पू उर्फ विनोद, गौरव और आतिश के साथ नशेबाजी कर रहा था। किसी बात को लेकर उनमें आपस में कहासुनी हो गई। सबने मिलकर धर्मवीर को लात-घूसों से पीटा और किसी ने गोली चला दी। गोली के छर्रे लगने से लहूलुहान होकर धर्मवीर गिर पड़ा और हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल धर्मवीर को निजी अस्पताल पहुंचाया। गोली चलने से गांव में दहशत का माहौल है। एसएचओ एनआईटी ने बताया कि हमलावरों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
