फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother kills sister lover in Delhi

दिल्ली में खौफनाक वारदात: भाई ने की बहन के प्रेमी की हत्या, मना करने के बाद भी मिलती थी; चाकू घोंपकर ले ली जान

Mon, 15 Sep 2025 10:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 15 Sep 2025 10:43 PM IST
सार

जांच के दौरान टीम को उसके प्रेम प्रसंग का पता चला। अभिषेक सुभाष विहार में रहने वाली एक युवती से प्यार करता था। यह बात युवती के भाई को पसंद नहीं थी। रविवार को दोनों के बीच विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
Brother kills sister lover in Delhi
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के भजनपुरा स्थित सुभाष विहार में प्रेम प्रसंग से नाराज एक युवक ने अपनी बहन के प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त अभिषेक शर्मा उर्फ तन्नू (28) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह आरोपी ने अपने घर के पास वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया।

विज्ञापन

टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि अभिषेक सुभाष विहार की एक युवती से प्यार करता था। दोनों अक्सर मिलते थे। इस बात का लड़की का भाई एतराज करता था। रविवार रात को भी आरोपी का अभिषेक से झगड़ा हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से हत्या की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की सही वजहों का खुलासा हो पाएगा। वहीं अभिषेक के परिजन प्रेम प्रसंग की बात से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि रंजिश की वजह से हत्या की गई।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अभिषेक परिवार के साथ सी-1, यमुना विहार में रहता था। परिवार में पिता श्रीराम शर्मा के अलावा अन्य सदस्य हैं। अभिषेक का अपना कारोबार था। सोमवार सुबह करीब 11.09 बजे पुलिस टीम को सूचना मिली कि सुभाष विहार में एक युवक को चाकू मारा गया है। खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। घायल अभिषेक को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। 

जांच के दौरान टीम को उसके प्रेम प्रसंग का पता चला। अभिषेक सुभाष विहार में रहने वाली एक युवती से प्यार करता था। यह बात युवती के भाई को पसंद नहीं थी। रविवार को दोनों के बीच विवाद हुआ था। अब सोमवार को अभिषेक खुद वहां गया था या आरोपी ने उसे कॉल कर बुलाया था पुलिस इस बात का लगा रही है। आरोपी की तलाश के लिए चार टीमों का गठन कर दिया गया है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed