फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother killed cousin by stabbing him in a dispute over cooking in Faridabad

मौत का निवाला: खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, भाई ने भाई के सीने में कई बार चाकू घोंप कर दी हत्या

Fri, 04 Nov 2022 05:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 04 Nov 2022 05:10 PM IST
सार

खाने को लेकर दोनों भाइयों में रात भर झगड़ा होता रहा। पुलिस ने मामला शांत कराया लेकिन सुबह होती ही वारदात को अंजाम दिया गया। 
 

विज्ञापन
Brother killed cousin by stabbing him in a dispute over cooking in Faridabad
गौरव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाना बनाने के मामूली विवाद में गांव अनंगपुर में एक युवक ने सीने में चाकू घोंपकर चचेरे भाई की हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूरजकुंड थाना पुलिस ने आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

गांव अनंगपुर टोंडा मोहल्ला निवासी सोनू (मृतक का भाई) ने पुलिस को बताया कि गांव के मियकानी मोहल्ले में उसका और चाचा सुभाष का मकान है। सोमवार को सोनू अपने मकान के पास सब्जी बना रहा था। इसी दौरान उसका चचेरा भाई अंकित भी वहां आ गया। अंकित ने सोनू को सब्जी बनाने से मना किया और गाली-गलौज करने लगा। बहस बढ़ती देख सोनू ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत कर दिया। बुधवार देर रात करीब दो बजे अंकित ने सोनू को फोन पर गाली दी और घर से बाहर बुलाने लगा। किसी तरह रात को मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सोनू का बड़ा भाई गौरव ऑटो लेकर गांव अनंगपुर के स्टैंड पर सवारी के इंतजार में खड़ा था। यहां अंकित अपने साथ एक युवक को बाइक पर बिठाकर आ धमका। तीन-चार युवक पहले से ही वहां मौजूद थे। आरोप है अंकित ने चाकू सीधा गौरव के सीने में घोंप दिया। इसके बाद लगातार तीन-चार वार कर दिए। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख अंकित और उसका साथी मौके से भाग गए। 

विज्ञापन

गौरव को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूरजकुंड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed