फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother in law arrested for misdeeding sister in law in Delhi and taking obscene photos on her camera

बहनोई या हैवान: साली से दुष्कर्म कर कैमरे में उतारी तस्वीर, फिर करने लगा ब्लैकमेल, आरोपी 17 साल पहले भी दे चुका है 'गहरे जख्म'

Tue, 10 May 2022 09:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 10 May 2022 09:24 PM IST
सार

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में साली से उसकी पति और बच्चों पर तेजाब डालने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी बहनोई बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

विज्ञापन
Brother in law arrested for misdeeding sister in law in Delhi and taking obscene photos on her camera
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में साली के साथ उसके पति व बच्चों पर तेजाब डालने की धमकी देकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने वाले आरोपी बहनोई को पुलिस ने 22 सौ किलोमीटर तक पीछा कर बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। पीड़िता के थाने में शिकायत करने के बाद से आरोपी फरार था। आरोपी ने पहले कानपुर में पीड़िता पर तेजाब डाल दिया था। इस मामले में आरोपी को सात साल की सजा हुई थी। जेल से निकलने के बाद आरोपी दिल्ली आया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

21 मार्च को पीड़ित महिला ने दुष्कर्म की दर्ज कराई थी रिपोर्ट
जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि सुल्तानपुरी इलाके में रहने वाली एक महिला ने 21 मार्च को थाने में दुष्कर्म की शिकायत की थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसका बहनोई है। पिछले साल दिसंबर माह में आरोपी उसके घर आया। उसने पति और बच्चे पर तेजाब डालने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इसका वीडियो भी बना लिया और पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने सुल्तापुरी थाने में इसकी शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

2005 में पीड़िता की कानपुर में हुई थी जान पहचान, दिया था ये जख्म
जांच में पीड़िता ने बताया कि आरोपी से उसकी जान पहचान 2005 में कानपुर में हुई थी। आरोपी पीड़िता को तंग करता था। विरोध करने पर उसने पीड़िता पर तेजाब डाल दिया। इसकी शिकायत कानपुर के करनाल थाने में दर्ज है। अदालत ने इस मामले में आरोपी को सात साल की सजा सुनाई। जेल में रहने के दौरान पीड़िता की शादी हो गई और वह अपने पति के साथ दिल्ली आकर रहने लगी। सजा पूरी करने के बाद दोषी जेल से निकलने के बाद पीड़िता की तलाश करने लगा। पीड़िता का पता लगाने के बाद 13 दिसंबर को वह पीड़िता के सुल्तानपुरी स्थित घर पहुंचा और घटना को अंजाम दिया। उसके बाद से वह अक्सर उसे तंग करने लगा।

विज्ञापन

तकनीकी जांच में पुलिस को आरोपी के ठिकाने का मिला सुराग
जिले की स्पेशल स्टाफ ने अजमेर सिंह के नेतृत्व में आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने पंजाबी बाग और आरोपी के अन्य ठिकानों के साथ साथ कानपुर स्थित उसके घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को तकनीकी जांच से पता चला कि आरोपी कर्नाटक के बेंगलुरु में मौजूद है। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर तीन दिनों तक उसकी तलाश करती रही और रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed