फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother felt displeased for talking to his sister along with his friends the student was stabbed with knives i

Delhi: बहन से बात करना भाई को लगा नागवार, दोस्तों के साथ मिलकर छात्र को चाकुओं से गोदा, अस्पताल में भर्ती

Sun, 24 Dec 2023 08:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Dec 2023 08:57 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली के तिलक नगर में बहन से बातचीत करने से नाराज एक युवक ने 20 दिसंबर को स्नातक के छात्र को चाकू मार दिया। दोस्तों के साथ मिलकर वारदात अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
Brother felt displeased for talking to his sister along with his friends the student was stabbed with knives i
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के तिलक नगर में बहन से बातचीत करने से नाराज एक युवक ने 20 दिसंबर को स्नातक के छात्र को चाकू मार दिया। दोस्तों के साथ मिलकर वारदात अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घायल छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

 

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। तिलक नगर हरिजन कॉलोनी निवासी प्रेम ने बताया है कि वह स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र है। वह साथ पढ़ने वाली लड़की के साथ ट्यूशन से घर लौट रहा था। रास्ते में लड़की का भाई और कुछ दोस्तों ने उसे रोक लिया उन्होंने बहन से बात करने का कारण पूछा। 

विज्ञापन

 

इस बात पर उनके बीच मारपीट हो गई। पीड़ित वहां से किसी तरह घर पहुंचा। रात सात बजे वह दवा लेने के लिए बाजार जा रहा था तभी रास्ते में लड़की के भाई और दोस्तों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके पीठ और सिर पर चाकू से हमला करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। प्रेम के मामा उसे डीडीयू अस्पताल ले गए। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed