शादी की जिद पर अड़े नाबालिग चचेर भाई- बहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र एक गांव में चचेरे भाई-बहन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। रविवार दोपहर को दोनों परिवारों में हुई पंचायत के बाद रात में प्रेमी युगल घर से नगदी और जेवर लेकर भाग गया।
पुलिस ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगे भाई परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया है कि परिवार के चचेरे भाई बहन गांव में ही एक पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं के छात्र हैं।
दोनों की उम्र 15 से 16 साल के बीच है। दोनों के बीच काफी दिन से प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजनों ने तीन दिन पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
पंचों ने सुनाया था अलग-अलग रिश्तेदारी में भेजने का फरमान
चर्चा है कि घटना का पता चलने पर रविवार को गांव में पंचायत हुई। इसमें पंचों ने प्रेमी युगल को समझाया और उनके चचेरे भाई बहन की बात कह शादी से इंकार कर दिया।
पंचों ने दोनों को अलग-अलग रिश्तेदारी में भेजने का फरमान भी सुनाया। इससे नाराज होकर प्रेमी युगल रविवार रात घर से नगदी और गहने लेकर भाग गया।
उधर, एसओ ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।