फ्लाइट से आते थे भाई-बहन, फिर होती थी वारदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात से हवाईजहाज में आकर राजधानी के बड़े-बड़े ज्वैलरी शोरूमों पर हाथ साफ करने वाले भाई-बहन को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पूनम (50) और चंदरकांत (45) के रूप में हुई है।
दोनों ने पॉश ग्रेटर कैलाश और सुभाष प्लेस स्थित पीपी ज्वेलर जैसे नामी शोरूम से लाखों रुपये की ज्वेलरी उड़ा ली थी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने दोनों की पहचान की। पुलिस बहन-भाई से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि 12 जुलाई 2015 को एक कपल व युवक ने सुभाष प्लेस स्थित पीपी ज्वेलर्स के यहां से 10 लाख रुपये का हीरों का हार उड़ा लिया था।
हवाई जहाज से आकर वारदात को अंजाम देने लगे
इसी तरह के हूलिए के लोगों ने ग्रेटर कैलाश के जोया शोरूम से सात लाख का माल उड़ाया था। दोनों ही वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस इसके आधार पर गैंग की तलाश कर रही थी।
इस बीच रविवार को सूचना मिली थी कि गैंग नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में देखा गया है। सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक महिला व पुरुष को गिरफ्तार कर लिया।
शुरुआत में दोनों खुद को पति-पत्नी बताकर रिश्तेदार की शॉपिंग करने की बात करने लगे लेकिन कुछ ही देर में दोनों टूट गए। इन लोगों ने बताया कि वे गुजरात में वारदात करते रहे हैं।
वहां पहचान होने के बाद राजधानी में हवाई जहाज से आकर वारदात को अंजाम देने लगे। गैंग महंगे कपड़े पहनकर बड़े शोरूम में ही हाथ साफ करता था। पुलिस गैंग के बाकी आरोपियों की भी तलाश कर रही है