{"_id":"58b420054f1c1bec27830824","slug":"brother-and-a-fraind-of-aap-mla-arrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट के आरोप में आप विधायक का भाई और दोस्त गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट के आरोप में आप विधायक का भाई और दोस्त गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
राजेश ऋषि
- फोटो : सोशल मीडिया
जनकपुरी से आप विधायक राजेश ऋषि का भाई राजीव ऋषि को पड़ोसी बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट और बदसलूकी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ में उसके एक दोस्त को भी पुलिस ने दबोचा है।
रविवार की शाम को दोनों ने दंपति से मारपीट की थी। जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम विधायक के घर पर उनके कुछ समर्थक आए हुए थे। समर्थकों ने अपनी गाड़ियां दूसरे घरों के आगे खड़ी कर दी थी, जिसकी वजह से पड़ोसियों को दिक्कत हो रही थी।
विधायक के पड़ोसी बुजुर्ग वीरेंद्र तलवार ने उनके घर के आगे से कार हटाने को कहा। इसी बात को लेकर वीरेंद्र और राजीव के बीच कहासुनी हो गई। मामूली सी बात पर राजीव और उसके दोस्त ने उनसे हाथापाई करनी शुरू कर दी।

Trending Videos
वीडियो में भी उलझते दिखाए दिए राजीव ऋषि
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : file photo
आरोप है कि राजीव ऋषि, उनके बेटे और विधायक के एक समर्थक सतीश यादव ने बुजुर्ग दंपती की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राजीव ऋषि बुजुर्ग दंपती के साथ उलझते हुए दिखाई दे रहे हैं रहे हैं।
पीड़ित दंपती की शिकायत के बाद पुलिस राजीव ऋषि और सतीश यादव को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई।
इस घटना के बारे में अपनी ओर से सफाई देते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश ऋषि का कहना है कि पहले पड़ोसियों ने उनके भाई के साथ गाली-गलौज करना शुरू किया था। बाद में मामला बढ़ गया।