फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Broker arrested over raped with two minor girl, Sahibabad, Ghaziabad

गाजियाबाद: आढ़ती ने दो बच्चियों से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2019 12:11 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 21 Jul 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Broker arrested over raped with two minor girl, Sahibabad, Ghaziabad
दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Social Media

लिंक रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में आढ़ती ने दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। 14 जुलाई को आरोपी दोनों बच्चियों को चाऊमीन खिलाने के बहाने सब्जी मंडी में ले जाकर दुष्कर्म किया। दो दिन बाद आरोपी फिर से घर पहुंचा और वहां बच्चियों को शिकार बनाया। इस दौरान एक बच्ची की तबियत बिगड़ गई। परिजन घर पहुंचे तो पूरी घटना का पता का चला। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


एसएचओ लक्ष्मी चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। वह ऑटो चलाते हैं और पत्नी घरों में खाना बनाती है। उनकी 10 वर्षीय बेटी पास के एक स्कूल में पढ़ती है। उनके पड़ोस में एक व्यक्ति रहता है। वह मंडी में माल उतारने-चढ़ाने का काम करते हैं। उनकी पत्नी भी घरों में काम करती हैं। उनकी नौ वर्षीय बेटी है। ऑटो चालक के घर पर आढ़ती कासगंज निवासी अशोक यादव का आना-जाना था। 14 जुलाई को दोनों बच्चियां घर पर अकेली थी। इस दौरान अशोक उनके घर पहुंचा।
विज्ञापन


बच्चियों को बहला- फुसलाकर चाऊमीन खिलाने के बहाने सब्जी मंडी ले गया। आरोप है कि यहां एक कमरे में आरोपी ने दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। 16 जुलाई की शाम दोनों बच्चियां घर पर अकेली थीं। आरोपी घर पहुंचा और दोनों से फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ वर्षीय बच्ची की तबियत बिगड़ने पर चला पता

एसएचओ ने बताया कि अशोक दुष्कर्म के बाद फरार हो गया। नौ वर्षीय बच्ची की तबियत बिगड़ गई। दोनों बच्चियों के परिजन घर पहुंचे तो डरी सहमी बच्चियों से जानकारी ली। नौ वर्षीय बच्ची के परिजनों ने लिंक रोड थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने दोनों बच्चियों का मेडिकल चेकअप कराया है।


हाल में हुए दुष्कर्म के मामले

- नौकरी दिलाने के नाम पर खोड़ा में दिल्ली निवासी किशोरी से दुष्कर्म।
- अभयखंड चौकी क्षेत्र में पार्क में घूम रही किशोरी से दो नाबालिग और एक युवक ने किया दुष्कर्म।
- इंदिरापुरम क्षेत्र में दिव्यांग महिला से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया।
- खोड़ा में नाबालिग बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म।
- खोड़ा में पड़ोसी युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म।

नौ वर्षीय बच्ची के परिजनों की शिकायत पर अशोक यादव के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने, पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है - लक्ष्मी चौहान, एसएचओ, लिंक रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed