फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Broken roads have distanced development, and New Ashok Nagar is in a pit.

Delhi NCR News: टूटी सड़कों से विकास ने बनाई दूरी, न्यू अशोक नगर गड्ढे में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
विकास की राह पर लगा ब्रेक, धूल और मिट्टी बढ़ा रहे प्रदूषण का स्तर
विज्ञापन

न्यू अशोक नगर में सड़क के नाम पर धूल और पत्थर के अवशेष
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। न्यू अशोक नगर क्षेत्र की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस वजह से लोगों को आवाजाही करने में परेशानी होती है। कच्ची सड़क होने की वजह से धूल और मिट्टी उड़ रही है। इससे इलाके में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। लोगों ने कहा कि टूटी सड़कों की वजह से क्षेत्र में विकास की राह पर ब्रेक लग गया है।

लोगों ने कहा कि ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, सी ब्लॉक, डी ब्लॉक और ई ब्लॉक की सड़कों की स्थिति इतनी दयनीय है कि उन्हें देखकर यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़कें हैं। इन ब्लॉकों की सड़कें गहरे गड्ढों और उखड़ी हुई बजरी से भरी पड़ी हैं, जो एक बड़े खतरे का सबब बनी हुई हैं। सड़क के नाम पर सिर्फ धूल और पत्थरों का जमावड़ा शेष रह गया है। यह स्थिति पूरे क्षेत्र की है। लोगों ने बताया कि आए दिन लोग गड्ढों की वजह से फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। इसके अलावा बरसात के दिनों में सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। लोगों का आरोप है कि कई वर्षों से इन सड़कों की मरम्मत और रखरखाव का काम नहीं हुआ है। बार-बार शिकायतें करने के बावजूद भी संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत

सड़क को देखकर लगता ही नहीं है कि यह सड़क है। सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। - प्रियांशु, राहगीर
विज्ञापन
विज्ञापन

तकसाल रोड से लेकर नाला वाला रोड तक सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन सड़कों पर वाहन चलाना सबसे बड़ी चुनौती है। कई वर्षों से यहां सड़कें नहीं बनी हैं। - रंजन चौहान, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article