{"_id":"6882657009d8a2c10206e762","slug":"broken-roads-and-waterlogging-became-a-problem-for-traders-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-98680-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: व्यापारियों के लिए टूटी सड़कें और जलभराव बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: व्यापारियों के लिए टूटी सड़कें और जलभराव बना मुसीबत
विज्ञापन
गीता कॉलोनी की मोबाइल मार्केट के व्यापारियों ने संवाद कार्यक्रम में समस्याओं को लेकर जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। गीता कॉलोनी की मोबाइल मार्केट में टूटी सड़कें, सीवर, जलभराव, जाम और अन्य समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि मार्केट की सड़कें कई साल पहले बनीं थी लेकिन इनकी मरम्मत न होने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढे होने से वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानी होती है। इसके अलावा मार्केट में सीवर ओवरफ्लो की भी समस्या बनी हुई है जिस वजह से मार्केट की सड़कों पर गंदा पानी बहता रहता है।
बृहस्पतिवार को गीता कॉलोनी मोबाइल मार्केट में आयोजित संवाद कार्यक्रम में एसोसिएशन के व्यापारियों ने चर्चा करते हुए संवाददाता को समस्याओं से अवगत कराया। गौरव, महेश शर्मा, अमित अरोड़ा, ऋषी और अमित सेठी ने बताया कि मार्केट में व्यापारियों व ग्राहकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। लोग सड़क के दोनों ओर अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। शाम के समय सड़कों पर रेहड़ी वाले आधी सड़क घेर लेते है।
सड़क संकरी हो जाती है, जिस वजह से वाहनों की आवाजाही के लिए जगह नहीं बचती है। इससे मार्केट में कई घंटों तक जाम लगा रहता है। व्यापारियों ने बताया कि मार्केट में जल निकासी के लिए नाला तो बनाया गया है लेकिन कई महीनों से सफाई न होने से नाले में ऊपर तक गाद भरी है। इस कारण जल निकासी नहीं होती है और बारिश के बाद सड़कों पर कई दिनों तक पानी भरा रहता है। इन सब समस्याओं के कारण मार्केट में ग्राहक आने कम हो जाते हैं और व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मार्केट के पार्कों में साफ-सफाई न होने से बड़ी-बड़ी घास उग आई है। लोगों के बैठने की जगह भी नहीं बची है जिस वजह से लोगों ने पार्कों में जाना बंद कर दिया है। - विनोद टुली, अध्यक्ष
--
मार्केट में शाम को सड़क के दोनों ओर रेहड़ी-पटरी वाले खड़े हो जाते हैं जिससे वाहनों को निकलने की जगह कम हो जाता है और कई घंटों तक जाम लगा रहता है। - अंकित जैन, सदस्य
--
जल निकासी के इंतजाम न होने से सड़कों पर बारिश का पानी भर जाता है। इस वजह से दुकानों पर ग्राहक आने कम हो जाते हैं। - धीरज कंवर, सदस्य
--
मार्केट की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस कारण वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी होती है। - शशांक राज, सदस्य