घर में घुसकर नाबालिग बच्ची से की शर्मनाक करतूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीपुर में शनिवार सुबह नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। शोर शराबा होने पर लोगों ने पड़ोसी युवक (25) को दबोचकर उसकी जमकर धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
अलीपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक झंगोला गांव निवासी 12 वर्षीय बच्ची पास के एक स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है।
परिवार में उसके माता-पिता के अलावा एक बहन और भाई है। शनिवार सुबह बच्ची घर में अकेली थी।
घर में घुसकर करने लगा जोर- जबरदस्ती
उसके माता-पिता काम पर गए थे जबकि भाई-बहन स्कूल गए हुए थे। सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी जरनैल सिंह घर में घुस गया और बच्ची के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा।
बच्ची का शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपी को दबोचकर उसकी धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया।