{"_id":"1ef417fa4894491698ce1b886188f365","slug":"british-embassy-car-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश दूतावास की कार चोरी, फर्स्ट सेक्रेटरी लेकर निकले थे घूमने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटिश दूतावास की कार चोरी, फर्स्ट सेक्रेटरी लेकर निकले थे घूमने
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Feb 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधी गार्डन घूमने गए ब्रिटिश एंबेसी के फर्स्ट सेक्रेट्री मार्क सिम्पियर की बलेरो कार चोरी होने से पुलिस महकमे में हड़कंप गया। वह कार को इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर के पास पार्क कर गार्डन में घूमने गए थे।
विज्ञापन
वापस आने पर उन्होंने कार को गायब पाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद तुगलक रोड पुलिस हरकत में आई और वायरलेस मैसेज के जरिए कार का नंबर फ्लैश किया। कार पर एंबेसी का सीडी नंबर होने के बावजूद कार का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह पौने बारह बजे ब्रिटिश एंबेसी के फर्स्ट सेक्रेट्री मार्क सिम्पियर अपनी बलेरो कार से लोधी गार्डन पहुंचे। गार्डन में पार्किंग की जगह नहीं होने की वजह से वह अपनी कार को इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर के पास पार्क कर दिया। रविवार होने की वजह से उनका ड्राइवर श्याम छुट्टी पर था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आज सामाने आएगा नीडो की मौत का असली सच
करीब सवा दो बजे जब वह लोदी गार्डन से बाहर निकले तो उनकी कार गायब थी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अपने ड्राइवर को दी। उन्हें पहले लगा कि ट्रैफिक पुलिस कार को उठाकर ले गई है। लेकिन छानबीन करने पर पता चला कि कार चोरी हो गई है। श्याम ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पीसीआर के साथ साथ तुगलक रोड थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की। उसके बाद पुलिस ने वायरलेस के जरिए कार के नंबर को फ्लैश किया और आस-पास के इलाके में उसकी तलाश की।
लेकिन गाड़ी का पता नहीं चला है। चोरी की कार से लाजपत नगर इलाके में आठ करोड़ की लूट की घटना के बाद एंबेसी की कार चोरी होने के बाद पुलिस इसको लेकर काफी गंभीर है।