फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bride will come to husband place in helicopter in gurugram

नोटबंदी के दौर में हेलीकॉप्टर से आएगी दुल्हन, प्रशासन ने दी लैंडिंग और उड़ान की अनुमति

Thu, 24 Nov 2016 12:18 AM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुरुग्राम
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 24 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
bride will come to husband place in helicopter in gurugram
- फोटो : AmarUjala

केंद्र सरकार द्वारा शादी के परिवारों के लिए 2.5 लाख की रकम तय करने के बाद संसद में जहां विपक्ष हंगामा कर रहा है। कई परिवार नकदी के संकट से जूझ रहे हैं। वहीं साइबर सिटी में एक परिवार ने अपनी दुल्हन के लिए हेलीकॉप्टर की पालकी तैयार की है।

विज्ञापन


24 नवंबर को बादशाहपुर के गांव अकलीमपुर से दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर अपने घर लाएगा। बतौर फील्ड वर्कर दिल्ली नगर निगम में कार्यरत डूंडाहेड़ा के रहने वाले बाबू लाल अपने छोटे बेटे विनोद वत्स (25) की शादी अनोखे तरीके से करना चाहते थे।
विज्ञापन


चार भाईयों में सबसे छोटे विनोद की शादी गांव अकलीमपुर के ललीता से तय होने के बाद ही भाईयों ने हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लाने का निर्णय लिया। इसी बीच मोदी सरकार ने नोटबंदी का फैसला लिया, लेकिन परिवार वालों ने शादी के बीच नोटबंदी की अड़चन नहीं आने दी। इसी बीच हेलीकॉप्टर की बुकिंग कराई और पेमेंट चेक से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के भिवाड़ी जिले की एक निजी कंपनी के अकाउंट विभाग में कार्यरत विनोद का कहना है कि पिताजी मेरी शादी को यादगार बनाना चाहते थे। इसके लिए परिवार ने हेलीकॉप्टर किराए पर लिया है।

हेलीकॉप्टर लैंड करने और उड़ाने की अनुमति‌ मिली

bride will come to husband place in helicopter in gurugram

परिवार में यह तय होने के बाद गुरुग्राम जिला प्रशासन से हेलीकॉप्टर उड़ाने और लैंड करने के लिए अनुमति मांगी गई। उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश के दफ्तर में आवेदन दिया गया। जिसके बाद डीसीपी हेडक्वार्टर के दफ्तर ने हेलीकॉप्टर लैंड करने और उड़ाने की अनुमति दे दी है।

डूंडाहेड़ा से करीब 20 किलोमीटर दूर बादशाहपुर के गांव अकलीमपुर के सरकारी स्कूल में इसके लिए हेलीपैड बनाया गया है। एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर 24 नवंबर को सुबह 08.00 बजे से 10.00 बजे तक के लिए बुक कराया गया है।

यहां से दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर उड़ेगा और सेक्टर-21 के नजदीक पालम विहार में लैंड करेगा। इसके लिए 80 हजार रुपये प्रति घंटा चुकाए गए हैं। फिर यहां से लैंड रोवर गाड़ी से अपने डूंडाहेड़ा पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed