रंगदारी में मांगी तीन लाख की ईंटें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बा निवासी पूर्व चेयरमैन से बदमाशों ने फोन पर रंगदारी में तीन लाख रुपये की ईंट मांगी हैं। घटना की शिकायत दनकौर पुलिस से की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
दनकौर के पटपड़ा मुहल्ला निवासी एवं पूर्व चेयरमैन महीपाल गर्ग का हार्डवेयर का कारोबार है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है कि बृहस्पतिवार शाम को उसके मोबाइल पर कॉल आया।
इसमें आरोपी ने अपने आप को क्षेत्र का डॉन बताया और एक स्थान पर तीन लाख रुपये की ईंट भेजने की धमकी दी। साथ ही कहा कि अगर पुलिस को बताया तो जान से मार दिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि धमकी की शिकायत मिली है। अगर जरूरत पड़ी तो पीड़ित को सुरक्षा भी दी जाएगी। मोबाइल नंबर के आधार पर जांच की जा रही है।
महिला प्रोफेसर से तीन लाख की रंगदारी
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित आईकॉन अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला प्रोफेसर से बदमाशों ने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये नहीं देने पर बदमाश जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और अश्लील मैसेज भेज रहे हैं।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि फ्रूटी नाम की महिला एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। पिछले एक सप्ताह से कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करते हुए तीन लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है।
जब महिला ने विरोध किया तो उसने अश्लील मैसेज करने शुरू कर दिए। इस बात की जानकारी पीड़िता ने मथुरा में रह रहे अपने पति को दी। पति ने पुलिस से बात की और कासना कोतवाली में तहरीर दिलवाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।