{"_id":"4d8b5049d22d386d1f9294c7a21d28a2","slug":"bribe-taking-officer-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप निदेशक की शर्मनाक हरकत जान चौंक जाएंगे आप!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप निदेशक की शर्मनाक हरकत जान चौंक जाएंगे आप!
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 20 Jan 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को अदालत ने रिश्वत मांगने के आरोपी श्रम विभाग के उप निदेशक अजमेर सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने आरोपी को अदालत में पेशकर पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड मांगी। जिसे अदालत ने अस्वीकार कर दिया।
अजमेर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने साउथ सिटी निवासी अवनेश कुमार से फोन करके डेढ़ लाख की घूस मांगी थी। ऐसा नहीं करने पर उसकी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने की धमकी दी थी।
अवनेश ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। विजिलेंस अधिकारी उसे को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीआरओ पीडी शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की। इसमें विजिलेंस विभाग के एएसआई जगदीश, नरेश सब इंस्पेक्टर सुभाष और एएसआई हरपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
आरोपी अधिकारी की तलाशी लेने पर नोटों से भरे दो लिफाफे में नगदी मिल गए। विजिलेंस ने कड़ी पूछताछ के बाद मंगलवार को श्रम विभाग के उप निदेशक को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
एएसआई जगदीश ने बताया कि आरोपी से घूस के अन्य मामलों में पूछताछ के लिए कोर्ट से दो दिन रिमांड मांगी गई थी। कोर्ट ने आरोपी अधिकारी को रिमांड न देकर भोंडसी भेज दिया।