फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bribe at autopsy house.

शव बांधने के लिए मांगे 5 हजार

Sat, 20 Sep 2014 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 20 Sep 2014 02:57 AM IST
विज्ञापन
bribe at autopsy house.

नोएडा सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस में कर्मचारी के रिश्वत मांगने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और स्वीपर को थाने ले गई।

विज्ञापन


थाना सेक्टर-39 प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर सूचना मिली कि पोस्टमार्टम हाउस में लोग हंगामा कर रहे हैं। परिजनों का आरोप था कि जिला अस्पताल के कर्मचारी ने पोस्टमार्टम के बाद शव बांधने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी।
विज्ञापन


पैसे नहीं देने पर शव को ऐसे ही छोड़ दिया। कर्मचारी को पुलिस थाने ले आई, लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण उसे शाम को छोड़ दिया गया। सीएमएस डॉ. आरएनपी मिश्र ने बताया कि शिकायत मिली थी, लेकिन मामला पोस्टमार्टम हाउस से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आर के गर्ग का कहना है कि पोस्टमार्टम हाउस में ड्यूटी पर तैनात डॉ. टीकम सिंह से मामले की जानकारी मांगी गई थी। उन्होंने आरोप की पुष्टि की है। उनका कहना है कि कर्मचारी के खिलाफ पहले भी ऐसी शिकायत आ चुकी हैं। जांच कमेटी मामले की जांच करेगी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमएस को लिखा जाएगा।

सर्जरी के मरीजों ने किया हंगामा
नोएडा के जिला अस्पताल में शुक्रवार दोपहर जनरल सर्जरी के मरीजों ने ओपीडी में हंगामा किया और सीएमएस कार्यालय तक पहुंच गए। मरीजों का आरोप था कि स्टाफ के लोग अपने मरीजों को ओपीडी रूम में बिना नंबर के ले जाते हैं।


यह सिलसिला लगातार जारी रहता है, जिससे लाइन में लगे मरीजों का कई घंटों नंबर नहीं आ पाता। ओपीडी से बीच में डॉक्टर भी अचानक उठ कर चले जाते हैं। सीएमएस डॉ. आरएनपी मिश्र ने बताया कि तीन सामान्य मरीजों के बाद ही स्टाफ के एक रोगी को ओपीडी रूम में प्रवेश करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed