{"_id":"42ca18f315e65e47bc0c60827f1265f5","slug":"breakdown-of-will-power-on-mobile-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर मिलेगी पावर ब्रेकडाउन की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर मिलेगी पावर ब्रेकडाउन की सूचना
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 15 Mar 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बिजली कटने, फाल्ट व ब्रेकडाउन की सूचना उपभोक्ताओं को मोबाइल पर दी जाएगी। अप्रैल से प्रदेशभर में नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
पावर कारपोरेशन के चेयरमैन ने इसके आदेश जारी कर सिस्टम अपडेट करने के लिए अधिकतम एक माह का समय दिया है।
आनलाइन बिल प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं के नंबरों को कंट्रोल रूम से कनेक्ट कर दिया जाएगा। कंट्रोल रूम को मिलने वाले मैसेज उपभोक्ताओं को भी मिलेंगे।
इनमें जानकारी दी जाएगी कि ब्रेकडाउन का कारण क्या है, इसको सामान्य होने में कितना वक्त लगेगा और कितना क्षेत्र इससे प्रभावित रहेगा। सूबे में चरणबद्ध तरीके से इस सिस्टम को शुरू किया जाएगा।
पीवीवीएनएल के जिलों में इसको अप्रैल माह तक शुरू कर दिया जाएगा। एक्सईएन टेकभनीकल एके आत्रे ने बताया कि इसके लिए सिस्टम तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है।
बैकों की तर्ज पर मिलेगी बिल बनने और जमा होने की सूचना
बिल जमा कराने-बनाने में घपलेबाजी रोकने के लिए कारपोरेशन ने बैंकों की तर्ज पर सूचना देने की तैयारी की है। अप्रैल माह से बिल जेनरेट होने के साथ ही उपभोक्ताओं को मैसेज मिलेगा।
विज्ञापन
इसमें रीडिंग संख्या, बिजली दर और बिल एमाउंट की जानकारी दी जाएगी। उपभोक्ता के चेक, ड्राफ्ट या नगद बिल जमा कराने पर भी इसका मैसेज उपभोक्ताओं को मिलेगा।