{"_id":"5968b8d74f1c1be70b8b4974","slug":"braille-shrimad-bhagwat-gita-is-ready-to-read","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री मदभागवत् गीता की ब्रेल लिपि तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री मदभागवत् गीता की ब्रेल लिपि तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 15 Jul 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
भगवत गीता
अब दृष्टिहीन भी सरल हिंदी भाषा में श्री मदभागवत् गीता पढ़ सकेंगे। स्वामी ज्ञानानंद ने ब्रेल पद्धति में सरल हिंदी भाषा में गीता तैयार की है। गीता के 18 अध्याय के 700 श्लोकों का अनुवाद हिंदी में किया गया है।
विज्ञापन
गीता ज्ञान सुधा नामक गीता दो भागों में बड़ी पुस्तक के रूप में तैयार की गई है। इसके प्रथम भाग में 8 व दूसरे भाग में 10 अध्याय हैं। रविवार को फरीदाबाद स्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (एनएबी) में इसका लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
गीता ज्ञान सुधा देश के सभी अंध विद्यालयों में पुस्तक निशुल्क उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम में उद्योगमंत्री विपुल गोयल मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन