फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   brahmins asked for reservation on economic level

ब्राह्मणों ने उठाई आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग

Wed, 23 Mar 2016 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 23 Mar 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
brahmins asked for reservation on economic level
आरक्षण

जातिगत आरक्षण के खिलाफ ब्राह्मण समाज भी एकजुट होने लगा है। मंगलवार को दशहरा मैदान में आयोजित हुई एकता संदेश रैली में विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुटता की शपथ ली। इस दौरान एक सुर में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग उठाई गई।

विज्ञापन


इस मौके पर ब्राह्मण समाज के संयोजक ओपी शर्मा ने कहा कि एकता में ताकत होती है। इस ताकत को दिखाने का समय आ गया है। ब्राह्मण समाज ने हमेशा समाज को राह दिखाने का काम किया है। अब अपने हक के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश में आरक्षण की मांग को लेकर अराजक आंदोलन किया गया, जिसने पूरे राज्य की सामाजिक समरसता को छिन्न-भिन्न कर दिया। आरक्षण के लिए हिंसा सभ्य समाज के ताने-बाने को खत्म कर देती है। अब जातिगत आरक्षण को खत्म करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


र्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज के युवा अलख जगाने के लिए निकल चुके हैं। जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। सभ्य समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।

स तरह के प्रयास से समाज के युुवाओं में जागरूकता आएगी। संस्था के मुख्य संरक्षक सुरेंद्र शर्मा बबली ने कहा कि राजनीतिक दल ब्राह्मणों के धैर्य की परीक्षा न लें, हमें अपना अधिकार लेना आता है। इस समाज ने हमेशा समाज व राष्ट्रहित की बात की है।

विश्व ब्राह्मण संघ के जिला अध्यक्ष पंडित अनिल शर्मा ने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण ही सभी समस्याओं का निदान है। मंच संचालन ब्राह्मण युवा संगठन के अध्यक्ष पंकज पाराशर ने किया।


इस मौके पर मनीष शर्मा, हरीश शर्मा, सुमित गौड़, आशा शर्मा, अनिता शर्मा, अतुल वशिष्ठ, ललित बघौला, कृष्ण पाराशर, रमन भारद्वाज, टीपी भारद्वाज, महेश शर्मा, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed