फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boyfriend firing of staring of his girlfriend

गर्लफ्रेंड को घूरने पर ब्यॉयफ्रेंड ने सरेराह चला दी गोली

Fri, 26 Feb 2016 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 26 Feb 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend firing of staring of his girlfriend

सेक्टर-11 स्थित एच ब्लॉक मार्केट में बृहस्पतिवार रात उस वक्त भगदड़ मच गई, जब गर्लफ्रेंड और ब्वायफ्रेंड की लड़ाई देख रहे अकाउंटेंट पर सिरफिरे ब्वायफ्रेंड ने गोली चला दी। ब्वॉयफ्रेंड को लगा कि अकाउंटेंट उसकी गर्लफ्रेंड को घूर रहा है।

विज्ञापन


हालांकि फिल्मी स्टाइल में गोली चलाते वक्त गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वॉयफ्रेंड का हाथ ऊपर कर दिया, जिससे गोली अकाउंटेंट के कंधे से होते हुए निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की मगर वह अपनी गर्लफ्रेंड को सफारी गाड़ी में बैठा कर फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ए-36, सेक्टर-12 निवासी योगेंद्र सिंह नेगी पटपड़गंज, दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे वह अपने चार दोस्तो के साथ सेक्टर-11 के एच ब्लॉक मार्केट में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी वहां एक सफेद सफारी गाड़ी रुकी, जिसमें से एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नीचे उतरा और दोनों लड़ाई कर रहे थे। बीच मार्केट में किसी बात को लेकर युवक और गर्लफ्रेंड एक दूसरे पर चीख रहे थे। यह तमाशा योगेंद्र और उसके साथी देखने लगे। तभी युवक की नजर योगेंद्र पर गई।

उसे लगा कि वह उसकी गर्लफ्रेंड को घूर रहा है। इतने में सिरफिरे युवक ने अपनी अंटी से पिस्टल निकाली और योगेंद्र पर गोली चला दी। योगेंद्र की किस्मत अच्छी थी कि गर्लफ्रेंड ने युवक का हाथ गोली चलाते वक्त ऊपर कर दिया, जिससे गोली योगेंद्र को नहीं लगी। गोली चलते ही मार्केट में भगदड़ मच गई। लोगों ने युवक को दबोचने का प्रयास किया मगर वह गर्लफ्रेंड को लेकर सफारी कार से फरार होने में सफल रहा।

सेक्टर-24 थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि योगेंद्र ने सफारी का नंबर नोट कर लिया था। फौरन उसने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी।  मौके पर पुलिस टीम पहुंची। नंबर के आधार पर सफारी गाड़ी चिन्हित की गई और देर रात ही आरोपी युवक के घर दबिश दी गई।


आरोपी युवक की पहचान सेक्टर-10 निवासी विशाल चौहान पुत्र उदयवीर चौहान के रूप में की गई। उदयवीर नोएडा अथॉरिटी में कार्यरत है। पुलिस ने उनके घर से सफारी गाड़ी बरामद कर ली। वहीं, आरोपी विशाल फरार चल रहा है। योगेंद्र सिंह की तहरीर पर विशाल के खिलाफ हत्या का प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नीरज सिंह का कहना है कि योगेंद्र थोड़ा बहुत विशाल की गर्लफ्रेंड से परिचित है। वहीं, उसे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed