{"_id":"5bc3d7a0bdec22694b42a94c","slug":"boy-went-to-girlfriend-house-for-talk-about-marriage-killing-himself-after-refused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: प्रेमिका के घर शादी की बात करने गया, इनकार करने पर खुद को मार ली गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: प्रेमिका के घर शादी की बात करने गया, इनकार करने पर खुद को मार ली गोली, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Oct 2018 05:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पश्चिम जिले के कापसहेड़ा इलाके में एक युवक ने प्रेमिका के घर जाकर खुद की कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त दीपक गुर्जर (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लड़का शनिवार शाम को लड़की के परिवार से शादी की बात करने पहुंचा था। उनके मना करने पर उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस लड़की और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दीपक गुर्जर परिवार के साथ गली नंबर-2, सालापुर खेड़ा गांव में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। दीपक फूड चेन, फूड पांडा में नौकरी करता था। पिछले काफी समय से दीपक की उसके पड़ोस में रहने वाली एक युवती से दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे। दीपक का परिवार शादी के लिए तैयार था, लेकिन युवती का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब 6.30 बजे दीपक युवती के घर शादी की फाइनल बात करने पहुंचा। दीपक शादी न करवाने पर मर जाने की बात करने लगा। लड़की के परिवार को लगा शायद दीपक मजाक कर रहा है। इधर सुसाइड करने की बात कर दीपक ने अपने पास से एक देसी तमंचा निकाला और खुद की कनपटी पर गोली मार ली। परिवार ने फौरन 6.40 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक को एम्स ट्रामा सेंटर में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने तमंचा बरामद कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन