{"_id":"0d749fe728a314060369c2d922bc2a9a","slug":"boy-unable-to-speak-missing-from-one-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से गायब है बोलने में अक्षम बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से गायब है बोलने में अक्षम बच्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 21 Jul 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना मुजेसर की संजय कॉलोनी क्षेत्र से एक सप्ताह पहले गायब बच्चे का कुछ पता नहीं लग सका है। बच्चे के मां-बाप उसे तलाशने में जुटे हैं।
विज्ञापन
मामला संजय कॉलोनी क्षेत्र चौकी क्षेत्र में संजय कॉलोनी की गली नंबर-40 का है। यहां अशोक कुमार अपने परिवार के साथ रहता है, वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
अशोक के मुताबिक उसका 8 वर्षीय बेटा अमन 14 जुलाई को घर के पास खेल रहा था इसी दौरान गायब हो गया। अमन ठीक प्रकार से बोल नहीं सकता है, इसलिए स्कूल भी नहीं जाता है घर पर ही रहता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दो दिन से घर नहीं लौटी है नाबालिग
परिजनों की शिकायत पर संजय कॉलोनी पुलिस चौकी ने बच्चे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
जांच अधिकारी यासीन खान ने बताया कि बच्चे की आसपास के इलाके व थाना क्षेत्रों में तलाश की जा रही है, जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। परिजनों ने किसी व्यक्ति पर बच्चे को ले जाने का शक जाहिर नहीं किया है।