फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boy stolen car for girlfriend in delhi

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए पिता ने नहीं दी कार, मैनेजर बेटे ने अपनाया ये तरीका

Tue, 21 Aug 2018 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Aug 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Boy stolen car for girlfriend in delhi

एक प्रतिष्ठित होटल का मैनेजर 15 अगस्त पर गर्लफ्रेंड को कार में घुमाना चाहता था। उसने पिता से कार मांगी। पिता ने कार नहीं दी, तो मैनेजर बेटे ने साथी के साथ कनॉट प्लेस से कार चुरा ली और गर्लफ्रेंड को घुमाने लगा।

विज्ञापन


सफदरजंग एन्क्लेव में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, तो आरोपी कार को छोड़कर फरार हो गया। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने मैनेजर व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मैनेजर इशित मोंगा (21) और अक्षय अरोड़ा उर्फ गोलू (25) के रूप में हुई। इशित रायपुर (छत्तीसगढ़) स्थित पार्क होटल में सहायक खाद्य और पेय पदार्थ प्रबंधक (मैनेजर) है, जबकि 12वीं पास अक्षय इवेंट मैनेजर है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी मधुर वर्मा के अनुसार, पालम ड्राइव (गुरुग्राम) निवासी एक व्यक्ति ने 15 अगस्त को कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दी थी कि वह कनॉट प्लेस स्थित पीसीआर प्लाजा में फिल्म देखने आया था। उसने पार्किंग में अपनी ईको स्पोर्ट्स कार पार्क की थी और चाबी पार्किंग अटेंडेंट को दे दी थी। जब वह फिल्म देखकर बाहर आया तो कार गायब थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी का मामला दर्ज कर कनॉट प्लेस के एसीपी अखिलेश्वर स्वरूप यादव के नेतृत्व में टीम ने तफ्तीश शुरू की। जांच में पार्किंग अटेंडेंट ने बताया किसी ने उसकी पार्किंग स्लिप की मशीन चुरा ली थी। इसके बाद एक युवक पर्ची लेकर आया और कार ले गया।

इसके बाद ईको स्पोर्ट्स कार सफदरजंग एन्क्लेव थाना इलाके में 18 अगस्त को दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। कार से दिल्ली के एक बड़े होटल का लेटरहेड मिला। इस लेटरहेड के जरिये पुलिस दिल्ली के इस होटल में काम करनी वाली युवती तक पहुंची।

युवती ने बताया कि कार पहाड़गंज निवासी ब्वॉयफ्रेंड इशित मोंगा और उसके दोस्त अक्षय अरोड़ा उर्फ गोलू ने चुराई थी। पुलिस ने दोनों को कनॉट प्लेस थाने बुलाया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।  

क्लास में टॉपर था
इशित मोंगा ने लाजपत नगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से ग्रेजुएशन की है और वह अपनी क्लास में टॉपर था। आरोपी की तीन भाषाओं फ्रेंच, स्पेनिश और अंग्रेजी में अच्छी पकड़ है। उसकी गर्लफ्रेंड भी मैनेजर के पद पर काम करती है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी आपराधिक वारदात कर चुका है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed