फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy died while playing on swing in delhi

खेल-खेल में चली गई मासूम की जान, झूला झूलते समय गले में फंदा लगने से मौत

Fri, 25 Oct 2019 06:19 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 25 Oct 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
boy died while playing on swing in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बुधवार शाम 12 साल के मासूम की खेल-खेल में जान चली गई। मृतक की शिनाख्त प्रिंस के रूप में हुई है। दरअसल प्रिंस शाम को अपने घर की तीसरी मंजिल पर स्थित छत पर खेल रहा था। उसी दौरान उसके गले में फंदा लग गया। परिजन जब घर पहुंचे, तो उन्होंने प्रिंस को छत पर फंदे से लटका देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि झूला झूलते समय प्रिंस के गले में फंदा लगने से उसकी जान चली गई। पुलिस आत्महत्या के दृष्टिकोण से भी छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, प्रिंस परिवार के साथ नंद नगरी के एफ-2/647 में रहता था। परिवार में पिता ओम प्रकाश, मां कुसुम देवी, तीन बहनें व एक भाई है। ओमप्रकाश और कुसुम इलाके में खाने-पीने की रेहड़ी लगाते हैं, जबकि प्रिंस पास के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। प्रिंस का परिवार मकान की तीसरी मंजिल पर किराये पर रहता है।
विज्ञापन


बुधवार शाम को प्रिंस के माता-पिता रेहड़ी लेकर गए थे, जबकि प्रिंस व उसके बहन-भाई घर पर थे। इस बीच प्रिंस छत पर जाकर खेलने लगा। शाम करीब सात बजे जब उसके माता-पिता घर पहुंचे तो उन्होंने बच्चों से पूछा कि प्रिंस कहां है तो पता चला कि वह छत पर खेल रहा है। परिजन छत पर पहुंचे तो प्रिंस को एक दीवार पर फंदे से लटका पाया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि खेलने के दौरान प्रिंस चुन्नी से झूला झूल रहा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि झूला झूलने के दौरान ही फंदा लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed