फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy died after blast in mobile ear phone in ghaziabad

ईयरफोन में करंट, गाना सुन रहे 11वीं के छात्र की मौत

Sat, 27 Feb 2016 01:01 PM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
boy died after blast in mobile ear phone in ghaziabad

मोबाइल काे चार्जिंग पर लगा ईयरफोन से गाने सुन रहे 11वीं की छात्र की मौत हो गई। दावा है कि ईयरफोन लीड में करंट आने से उसकी मौत हुई। दूसरी आेर चर्चा यह भी फैली कि मौत की वजह चार्जर फटना रहा।

विज्ञापन


सरना चौक पर संजय कुमार परिवार सहित रहते हैं। वह चाऊमीन की ठेली लगाते हैं। परिवार में पत्नी राजबाला, बड़ा बेटा विशाल(15), अर्जुन और बेटी प्रिया हैं। नगर के श्रीहंस इंटर कॉलेज में विशाल 11वीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे ईयरफोन लगाकर विशाल गाने सुन रहा था। बैट्री डाउन होने पर गाने सुनते-सुनते उसने मोबाइल चार्जिंग पर लगा दिया। वह कमरे में अकेला था, बाकी लोग आंगन में बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो विशाल झुलसा हुआ था और बेहोशी की हालत में बेड पर पड़ा था। परिजन आनन फानन में उसे स्थानीय निजी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोबाइल चार्जर फटने से मौत का भी मचा हल्ला

boy died after blast in mobile ear phone in ghaziabad

पिता संजय का कहना है कि विशाल ईयरफोन लगाकर गाने सुन रहा था और मोबाइल चार्जिंग पर लगा था। आशंका जताई जा रही है कि करंट ईयरफोन की लीड में आ गया और छात्र की मौत हो गई।

बेटे की मौत से मां राजबाला का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार सुबह परिजनों ने छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया।

यह रखें सावधानियां : •चार्जिंग पर फोन लगा हो तो बात न करें, न ईयरफोन लगाकर कुछ सुनें
•रात को सोते समय तकिया के पास मोबाइल लेकर न सोएं
•बेड के पास मोबाइल चार्जिंग में न लगाएं

लग सकता है करंट : एसडीओ बीएसएनएल अभय अवस्थी का कहना है कि चार्जिंग पर मोबाइल लगे होने पर और ईयरफोन के वायर निकले होने पर करंट लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed