{"_id":"3b3cb538b5f57f08c7466a51cbc53b2a","slug":"bounser-shot-outside-the-pub-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब के बाहर बाउंसर को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब के बाहर बाउंसर को गोली मारी, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 02 Apr 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित एक पब के बाहर बाउंसरों के एक ग्रुप ने एक अन्य बाउंसर युवक को गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद रानी महल, पानीपत हरियाणा निवासी पंकज (26) को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। छानबीन के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस पब के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश में जगह-जगह छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से पानीपत के रानी महल, मकान नंबर 116/10 निवासी पंकज दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में किराए का मकान लेकर रहता है। पंकज दिल्ली में बाउंसर की नौकरी करता है। फिलहाल वह शिवाजी एंक्लेव स्थित एक्वा पब में बाउंसर है।
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब 12.00 बजे वह पब के बाहर खड़ा था। इस बीच तीन-चार युवक वहां आ गया। आते ही युवकों ने पंकज को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान एक युवक ने पंकज गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली पंकज की जांघ में लगी। अस्पताल पहुंचाने से पहले पंकज का काफी खून बह गया। पुलिस की मानें तो पंकज की हालत गंभीर बनी हुई है।
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि करीब दो माह पूर्व से पंकज का कुछ अन्य बाउंसर युवकों से विवाद चल रहा था। अकसर उसका उन युवकों से छोटा-मोटा झगड़ा होता रहता था। मंगलवार रात हुआ हमला उसी का नतीजा था। पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरापियों को दबोच लिया जाएगा।