{"_id":"57bfd0e188f37be0eb584adf59abf488","slug":"boundry-wall-near-religioue-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल पर बाउंड्री वाल बनाने पर भड़के गांववासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल पर बाउंड्री वाल बनाने पर भड़के गांववासी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 20 Oct 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-108 स्थित एक बिल्डर साइट पर रविवार को उसके कर्मी बाउंड्री कराने गए थे। इसी स्थान पर कई वर्षों पुराना धार्मिक स्थल है। कर्मियों को देखते ही गांववासी आक्रोशित होकर बाउंड्री करने का विरोध करने लगे। ग्रामीण आरोप लगा रहे थे कि बिल्डर कर्मी धार्मिक स्थल को हटाना चाहते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान सूचना पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मामला शांत कराया। अब बिल्डर कर्मी धार्मिक स्थल छोड़कर आगे बाउंड्री वाल बनाएंगे। दूसरी तरफ, ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल तीस साल से अधिक पुराना है। जबकि प्राधिकरण ने बिल्डर को दिए नक्शे में वहां खाली जमीन दिखाई गई है। सोमवार को हो सकता है कि मामले को लेकर ग्रामीण एसएसपी से मिलने जाएं।
विज्ञापन
कैराना उप चुनाव जीतने पर सपाईयों ने मनाया जश्न
नोएडा, 19 अक्तूबर। कैराना विधान सभा उप चुनाव में समाजवादी प्रत्याशाी नाहिद हसन की जीत पर सेक्टर-22 स्थित सपा विधानसभा कार्यालय पर कार्यकताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर ओमपाल राणा और राघवेंद्र दुबे, बबलू चौहान, विनोद चैहान, देवेन्द्र गुर्जर, रामवीर यादव, आदि सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
लूट का अरोपी पकड़ा
नोएडा। सेक्टर-64 के पास से दो युवकों से मोबाइल लूट कर भागे तीन में से एक आरोपी को युवकों ने पकड़ लिया और थाना सेक्टर-58 पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से मेरठ निवासी अमित ममूरा में रहते हैं। वहीं, सेक्टर-64 स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। शनिवार शाम वह अपने मित्र के साथ घर जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया।
दोनों युवकों ने इनमें से एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शरीफ निवासी विजयनगर गाजियाबाद बताया। इसके अन्य दो साथी फरार हो गए थे। यहीं सेक्टर-64 से इन्होंने एक अन्य युवक का मोबाइल छीन लिया।