नेहरू प्लेस में बम फटने की कॉल से मचा हड़कंप, पुलिस ने पहुंचकर की घेराबंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार शाम करीब चार बजे दिल्ली पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया जब सूचना मिली थी कि नेहरू प्लेस मार्केट में बम फट गया है। बम फटने से दो लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हो गए हैं।
घायलों को मूलचंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बम फटने से नेहरू प्लेस में अफरा-तफरी मच गई है। इस सूचना के बाद जिले के सभी थानाध्यक्षों को जिले के कंट्रोल रूम से मैसेज दे दिया गया। सभी थानाध्यक्षों ने मौके पर पहुंचकर पूरे नेहरू प्लेस को घेर लिया।
जिले के पुलिस अधिकारियों को उस समय राहत मिली जब उन्हें पता लगा कि नेहरू प्लेस मार्केट में मॉक ड्रिल की गई है। मॉक ड्रिल की कॉल जिले के सीनियर अधिकारियों ने की थी।
15 अगस्त को देखते हुए की गई थी मॉक ड्रिल
बम फटने की सूचना मिलते ही कालकाजी थानाध्यक्ष रमेश कुमार कक्कड व नेहरू प्लेस चौकी प्रभारी गिरीश जैन तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। जिले के ज्यादातर थानाध्यक्ष तुरंत मौके पर पहुंच गए थे।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें व दिल्ली पुलिस की स्वात टीमें पहुंच गई थी। इस मॉक ड्रिल में मार्केट एसोसिएशन केलोगों ने भी सहयोग किया।
15 अगस्त की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए दिल्ली पुलिस केजगह-जगह मॉक ड्रिल कर रही है। हालांकि नेहरू प्लेस में मॉक ड्रिल के चलते आसपास के इलाकों में जाम लग गया था।
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए हर मार्केट, मंदिर, मॉल की सुरक्षा को कड़ा किया जा रहा है। बाजारों में चेकिंग के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है। बाजार, मॉल व संवेदनशील जगहों पर दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा अद्र्घसैनिक बलों की भी तैनाती की जा रही है।