फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bollywood actress going to be Cyber City resident, bought a house in city

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी साइबर सिटी की निवासी, शहर में खरीदा घर 

Wed, 07 Sep 2016 12:04 AM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 07 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actress going to be Cyber City resident, bought a house in city
महिमा चौधरी

बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस महिमा चौधरी अब साइबर सिटी की निवासी बन गई हैं। उन्होंने शहर के पार्क व्यू अपार्टमेंट में

विज्ञापन

फ्लैट खरीदा है। 

इसी के साथ ही गुड़गांव में रहने वाली सेलिब्रिटीज की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। इस फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए वह मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय पहुंची। 

उनके पहुंचते ही वहां का माहौल पूरी तरह से बदल गया। लोग अपना काम छोड़कर उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हो गए। किसी ने उनके साथ सेल्फी तो किसी ने ऑटोग्राफ। 
विज्ञापन


फिल्म परदेश से बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली महिमा ने अपने अभिनय का जादू 25 से अधिक फिल्मों में बिखेरा। यही कारण है कि जैसे ही वह लघु सचिवालय पहुंची तो लोगों में उनके प्रति दिवानगी देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिमा फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए किसी फिल्म स्टार की तरह से नहीं आईं थीं। यहां उनके पहुंचने का अंदाज सादगी वाला था। उन्होंने सिर पर कैप लगा रखा था। 


जिसके कारण लोग उन्हें आसानी से पहचान नहीं पा रहे थे। मगर जैसी ही उन्हें पता लगा कि यह कोई और नहीं महिमा ही हैं, लोग उनके आगे-पीछे घूमने लगे। 

वह भी हर किसी के साथ फोटो खिंचवाने, ऑटोग्राफ देने और सेल्फी लेने का लुत्फ उठाने लगी। महिमा ने कहा कि गुड़गांव के लोग काफी मिलनसार हैं। अब वह भी यहीं की निवासी बन गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed