फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hapur news Boiler blasts during bulk cooking in Hapur more than a dozen people injured

हापुड़: खोया बनाने के दौरान फटा बॉयलर, 12-15 लोग झुलसे, एक बच्ची की मौत

Sun, 13 Sep 2020 02:10 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 13 Sep 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Hapur news Boiler blasts during bulk cooking in Hapur more than a dozen people injured
बॉयलर फटने से क्षतिग्रस्त फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बड़ौदा सिहानी में एक मकान में चल रही मावा बनाने वाली फैक्टरी का स्टीम बॉयलर अचानक फट गया। तेज धमाके के साथ बॉयलर हवा में करीब 200 मीटर उड़कर दूसरे मकानों पर जा गिरा। 

विज्ञापन


हादसे में कई मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस द्वारा अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बड़ौदा सिहानी में विनीत शर्मा के मकान में मावा बनाने का कार्य बड़े स्तर पर हो रहा था। रविवार सुबह अचानक फैक्टरी में लगा स्टीम बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। बॉयलर आसमान में उड़ता हुआ करीब 200 मीटर दूर इमरान और हारुन के मकान पर जा गिरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि करीब 20 लोग जिनमें अधिकतर बच्चे शामिल हैं, घायल हो गए। सूचना पर एडीएम जयनाथ यादव, एएसवी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ तेजवीर सिंह और हाफिजपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

यहां उपचार के दौरान मिसबा की मौत हो गई। घायलों में रिशा, सुहेल, सानिया, महजीन, शाहरीन, रिजवान, इमरान, साजिया, साहिबा, अफसा, शबनम, शाबिज, फरजाना, कादिर, महासीन, लाल, शानू व वसीम शामिल हैं।

उधर, मामले की तकनीकी जांच के लिए कानपुर से बॉयलर निरीक्षक पवन पाण्डेय मौके लिए रवाना हो चुके हैं। सहायक निदेशक कारखाना आलोक सिंह ने भी मौक पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने विनीत के भाई सहित कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।


फिलहाल फैक्टरी वैध है या अवैध इसकी जानकारी की जा रही है। एसडीएम अरविंद द्विवेदी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाइसेंस के संबंध में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed