{"_id":"5b4244e64f1c1b95288b561d","slug":"boil-food-makes-human-jaw-smaller-says-study","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उबला खाना खाते हैं तो हो जाएं सावधान, जकड़ लेती है ये खतरनाक बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उबला खाना खाते हैं तो हो जाएं सावधान, जकड़ लेती है ये खतरनाक बीमारी
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारे खानपान को लेकर अक्सर चिकित्सीय जगत में सवाल उठते हैं, लेकिन शायद आप नहीं जानते कि उबला खाना इंसान के मुंह के जबड़े को छोटा बना सकता है। जरूरी नहीं है कि यह परेशानी सिर्फ बच्चों में हो, ये व्यस्कों में भी देखने को मिल रही है।
50 मरीजों पर हुए शोध के बाद केंद्र सरकार के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने दावा किया है कि पिछले कुछ समय से जबड़ा छोटे होने की शिकायत ज्यादा देखने को मिल रही हैं।
उनके यहां अभी तक 15 बच्चे और 40 व्यस्क लोगों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं। इन लोगों को जबड़ा छोटा होने की वजह से श्वास लेने तक में तकलीफ होती थी। डॉक्टरों के अनुसार, जबड़ा छोटा होने से एयरवेज को प्रभावित करता है। इसके चलते इंसान करीब 40 से 60 फीसदी तक कम श्वास लेता है।
विज्ञापन
कॉलेज के दंत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवेश मेहरा बताते हैं कि अक्सर डेंटिस्ट को दांत से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन वक्त के साथ डेंटल साइंस इतना आगे निकल चुका है कि अब दांत ही नहीं, बल्कि पूरे चेहरे की मांस पेशियों और हड्डियों को ठीक कर सकता है।

मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. मेहरा के अनुसार, आदि काल में इंसान का जबड़ा लंबे आकार का हुआ करता था। इसकी वजह थी कच्चा खानपान। समय के साथ दुनिया बदलती चली गई और धीरे-धीरे इंसान की बनावट में बदलाव भी आता गया।
पिछले कुछ समय से जबड़े आकार में छोटे होने की परेशानी भी आने लगी। यूं तो विदेशों में इस पर कई तरह के रिसर्च हो चुके हैं, लेकिन भारत में पिछले कुछ वर्षों में ये परेशानी देखने को मिल रही है।
खुद उनके ही विभाग में कई ऑपरेशन किए जा चुके हैं। इसकी वजह जानने के लिए ही डॉक्टरों ने स्टडी की। मरीजों से बातचीत कर जानकारी ली। उनके मेडिकल चेकअप को शामिल भी किया।

प्रेशर कुकर से हुई है शुरुआत
डॉ. मेहरा के अनुसार, प्रेशर कुकर आने के बाद ही इंसान उबले हुए भोजन की ओर बढ़ा। इससे पहले लोग उबला और कच्चा दोनों तरह का भोजन करते थे। मगर अब उबला खाना थाली में ज्यादा मिलता है। इसकी वजह से स्कल यानि इंसान की खोपड़ी में कई मांस पेशियां विकसित नहीं हो पाती हैं। कई बार इसका असर नवजात पर देखने को मिलता है। जबकि कई बार व्यस्कों में यह तकलीफ देने लगता है।
सर्जरी के जरिये मिल सकता है जीवन
शोध के अनुसार, जबड़ा छोटा होने से जब श्वास नली प्रभावित होती है तो इंसान का जीवन धीरे-धीरे संकट में आने लगता है। इससे बचने के लिए फिलहाल सर्जरी ही विकल्प है। इस ऑपरेशन के बाद प्लास्टिक सर्जन की मदद से त्वचा को पहले जैसा लुक देने की कोशिश की जाती है। बहुत सारे लोग इस तरह की सर्जरी सुंदर दिखने के लिए भी कराते हैं।