फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   body was found hanging from a tree.

पेड़ से लटकी मिली अधेड़ की लाश

Wed, 17 Dec 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 17 Dec 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
body was found hanging from a tree.

नोएडा में दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सेक्टर-54 के रैबिट पार्क में मंगलवार सुबह पेड़ की टहनी से लटका अधेड़ का शव मिला। वहीं, सेक्टर-37 के छलेरा में सोमवार शाम एक युवक का शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सेक्टर-54 निवासी मंगलवार सुबह जब सेक्टर के लोग रैबिट पार्क में सुबह सैर पर निकले तो एक पेड़ की टहनी से रस्सी से लटकी अधेड़ का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी जेब में मिले मोबाइल से फोन कर उसके परिजनों को सूचना दी। उसकी पहचान मूलरूप से गांव पुंडेर, पौड़ी गढ़वाल निवासी यशोधर सिंह रावत (45) के रूप में हुई। वह वर्तमान में विजय नगर गाजियाबाद में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। रावत नोएडा के सेक्टर-10 में एक डाई कंपनी में काम करता था और सोमवार को काम पर जाने के बाद से घर वापस नहीं गया था। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, मूलरूप से बरौला निवासी पवन कुमार (26) पुत्र प्रेमचंद पिछले तीन महीने से अपनी पत्नी के साथ सेक्टर-37 स्थित छलेरा में रहता था। वह सफाई कर्मी था। सात महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ माह तक तो दोनों बरौला में रहे फिर छलेरा में किराए के कमरे में रहने लगे। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम उसकी पत्नी पड़ोस में रहने वाली अपनी बहन के घर गई थी। वापस आई तो कमरे का दरवाजा बंद था। इस दौरान खिड़की से झांककर देखा तो छत के कुंडे से दुपट्टे पर पवन का शव लटका हुआ था। जानकारी पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पवन के पिता प्रेमचंद्र ने बहू पर बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पत्नी से तंग आकर पवन ने अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed