{"_id":"67c85a6e87713342d50f0fe3","slug":"body-of-teenager-was-found-hanging-from-a-tree-in-a-garden-in-bulandshahr-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुपट्टे को बनाया फांसी का फंदा: बाग में पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव, पिता बोले- बिना बताए कहीं चली गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुपट्टे को बनाया फांसी का फंदा: बाग में पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव, पिता बोले- बिना बताए कहीं चली गई थी
Wed, 05 Mar 2025 07:36 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, नरौरा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरौरा (बुलंदशहर)
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 05 Mar 2025 07:36 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले में एक किशोरी का बाग में फंदे से शव लटका हुआ मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामघाट थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी किशोरी नीरज (17) का शव 24 घंटे बाद बाग में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर से घर से लापता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
रामघाट थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी पूर्ण सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर को उनकी बेटी नीरज (17) घर से कहीं चली गई थी। इसके बाद से उसकी परिजन खोजबीन कर रहे थे। बुधवार दोपहर में कुछ ग्रामीणों ने नीरज का शव बाग में उसके ही दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन
रामघाट थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम बुलाई गई। टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन