फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Body of newborn baby found on Guwahati Delhi Air Asia flight

एयर एशिया फ्लाइट के शौचालय में मिला नवजात का शव, मुंह में ठूंसा गया था टॉयलेट पेपर

Thu, 26 Jul 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Jul 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
Body of newborn baby found on Guwahati Delhi Air Asia flight
Air Asia Flight

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब इंफाल से गुवाहाटी होते हुए दिल्ली आ रहे एयर एशिया एयरलाइंस के एक विमान के केबिन क्रू ने शौचालय में करीब 5-6 महीने का मृत मानव भ्रूण मिलने की जानकारी दी।

विज्ञापन


दोपहर बाद विमान के दिल्ली में उतरने से पहले भ्रूण मिलने पर केबिन क्रू ने सभी महिला यात्रियों से पूछताछ शुरू कर दी।

इस दौरान गुवाहाटी से चढ़ी 19 साल की एक अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी को घबराया देखकर उससे थोड़ा सख्त लहजे में पूछा गया तो उसने अपने गर्भपात के कारण भ्रूण का जन्म होने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो रही ये खिलाड़ी अविवाहित है और अपने कोच के साथ यात्रा कर रही थी। एयर एशिया के मैनेजर की सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया और खिलाड़ी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कागजों में नहीं दी थी गर्भ की जानकारी

Body of newborn baby found on Guwahati Delhi Air Asia flight

फ्लाइट संख्या आई-5784 के दिल्ली एयरपोर्ट के टी-3 टर्मिनल पर करीब 3.30 बजे उतरने से पहले केबिन क्रू की तरफ से की गई रूटीन जांच के दौरान भ्रूण एक टॉयलेट में कागज में लिपटा हुआ मिला।

खिलाड़ी के कोच ने पुलिस को बताया कि उन्हें उसके गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी और न ही खिलाड़ी ने फ्लाइट में चढ़ने के लिए भरे कागजात में इस बात की जानकारी दी थी। एयरलाइंस की तरफ से इस मामले की जानकारी डीजीसीए को दे दी गई है।

भ्रूण की उम्र पता लगाने को होगी मेडिकल जांच
पुलिस भ्रूण की सही गर्भावधि जानने के लिए उसकी ओटॉप्सी कराएगी। डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि खिलाड़ी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। भ्रूण को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया जाएगा। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed