{"_id":"67d814368a31e821780f59d9","slug":"body-of-a-man-was-found-floating-in-drain-in-ghaziabad-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: रजबहे में उतराता हुआ मिला शख्स का शव, चार दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: रजबहे में उतराता हुआ मिला शख्स का शव, चार दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 17 Mar 2025 05:53 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 17 Mar 2025 05:53 PM IST
सार
गाजियाबाद में एक व्यक्ति का रजबहे में उतराता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शिनाख्तगी की बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मसूरी थाना क्षेत्र के गांव निगरावठी में चार दिन लापता शख्स का रविवार शाम को पिलखुवा क्षेत्र के सिकेडा के पास रजबहे में उतराता हुआ शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। व्यक्ति की पहचान निगरावठी निवासी नईम के रूप में हुई।
विज्ञापन
मसूरी क्षेत्र के गांव निगरावठी निवासी राशिद पुत्र रहमत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई नईम (42) रहमत अली 14 मार्च को घर से सुबह 11 बजे खेत पर कहकर गया था। शाम तक वापस नहीं लौटा तो आसपास और रिश्तेदारी में तलाश किया। जब नहीं मिला तो रविवार दोपहर पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। नईम काफी समय से सीधे हाथ व पैर से अपाहिज था और शादी भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रविवार शाम पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिकेडा के पास रजबहे में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। व्यक्ति की पहचान नईम निवासी ग्राम निगरावठी मसूरी के रूप में हुई। सहायक पुलिस आयुक्त लिपी नगायच ने बताया कि मृतक के शव पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन