फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Blue line Metro signal again bad in Delhi

6 मिनट का सफर 45 मिनट में, मेट्रो की ब्लू लाइन का सिग्नल फिर खराब

Sun, 23 Dec 2018 12:09 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sun, 23 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Blue line Metro signal again bad in Delhi
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर शनिवार को फिर सिग्नल में तकनीकी खराबी ने यात्रियों को बेहाल कर दिया। इस दौरान छह मिनट का सफर 45 मिनट में पूरा हुआ। द्वारका से नवादा के बीच शुरू हुई तकनीकी खराबी के कारण दिनभर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शाम को मेट्रो की फ्रिक्वेंसी 20 मिनट तक पहुंच गई। इससे पूरी लाइन पर हालात खराब हो गए। यात्रियों को घंटों तक मेट्रो में फंसना पड़ा। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही ब्लू लाइन के सिग्नल में आई तकनीकी खराबी ने यात्रियों को लगातार तीन दिन हलाकान किया था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 7 बजे से ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर-14 से नवादा के बीच सिग्नल में तकनीकी खराबी से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी कम हुई तो यात्रियों की परेशानी शुरू हो गई। उधर, तकनीकी खराबी द्वारका सेक्टर 14 से जनकपुरी तक बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच कई मेट्रो स्टेशनों पर डिस्प्ले स्क्रीन बंद रही और ट्रेनों में एनाउंसमेंट भी नहीं हुआ। यात्री अभिनव ने बताया कि वह दोपहर करीब डेढ़ बजे जनकपुरी वेस्ट से मेट्रो में सवार हुए और द्वारका मोड़ तक महज तीन स्टेशन पार करने में उन्हें 45 मिनट लगे। मेट्रो के जगह-जगह रुकने के कारण छह मिनट का सफर पौन घंटे में पूरा हुआ।

राजीव चौक पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई

शाम को पीक ऑवर्स में मेट्रो की फ्रिक्वेंसी कम होने के कारण राजीव चौक पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। मेट्रो यात्री कुमार सुशांत ने बताया कि उन्हें नोएडा जाना था। शाम करीब साढे़ 4 बजे उन्हें मेट्रो के लिए 20 मिनट से ज्यादा इंतजार करना पड़ा।

इसके बाद भी मेट्रो ने धीमी गति से उन्हें नोएडा पहुंचाया। मेट्रो यात्री बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि वह शाम करीब पांच बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पहुंचे। काफी देर तक ट्रेन न आने के कारण यहां यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। करीब 20 मिनट बाद मेट्रो आई, लेकिन भीड़ के कारण वह ट्रेन में घुस ही नहीं सके।

दूसरी ओर, ब्लू लाइन पर सिग्नल की तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को सुबह से ही ट्विटर के जरिये जानकारी दी गई। डीएमआरसी ने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की। शनिवार को डीएमआरसी की टीम दिनभर तकनीकी खराबी ठीक करने के प्रयास करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed