{"_id":"5ba2c21a867a557ffd3690ec","slug":"blood-was-found-on-floor-of-coach-in-delhi-metro","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो के फर्श पर पड़ा था कुछ ऐसा, खौफ में आईं महिला यात्री, डीएमआरसी बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो के फर्श पर पड़ा था कुछ ऐसा, खौफ में आईं महिला यात्री, डीएमआरसी बेखबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 20 Sep 2018 03:09 AM IST
मेट्रो में पड़ा ब्लड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़े सुरक्षा घेरे में चलने वाली दिल्ली मेट्रो की ब्ल्यू लाइन पर बुधवार को ट्रेन के एक कोच के फर्श पर काफी मात्रा में खून देखकर यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्री खून देखते ही अन्य कोच में चले गए। खून देखकर कई यात्री, खासकर महिलाएं बेहद डर गईं।
हैरानी की बात यह है कि दिल्ली मेट्रो प्रबंधन और दिल्ली मेट्रो के सुरक्षाकर्मियों में से किसी को भी इस बारे में कोई शिकायत तक नहीं मिली।
एक यात्री अमित ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह रामकृष्ण आश्रम मार्ग से मेट्रो में नोएडा जाने के लिए सवार हुए।
कोच में घुसते हुए उन्होंने गेट के पास ट्रेन के फर्श पर काफी मात्रा में खून पड़ा देखा। खून इतना ज्यादा था कि लोगों के आने-जाने का भी रास्ता नहीं था। इसे देखकर वह घबरा गए, लेकिन मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया।
इस वीडियो को उन्होंने तत्काल ट्विटर पर शेयर करके लोगों को घटना की जानकारी दी। एक अन्य यात्री मुदित ने कहा कि वे मंडी हाउस से नोएडा जाने के लिए मेट्रो में सवार हुए।
विज्ञापन

ट्रेन के फर्श पर खून देखकर उन्होंने तस्वीरें खींच लीं। उन्होंने बताया कि नोएडा पहुंचते-पहुंचते यात्रियों के पैरों से खून पूरे कोच में फैल गया, लेकिन किसी मेट्रो कर्मचारी ने इसकी सुध नहीं ली।
यात्रियों का कहना है कि उन्होंने दिल्ली मेट्रो के हेल्पलाइन नंबर पर इसकी शिकायत करने के लिए फोन मिलाया, लेकिन फोन रिसीव ही नहीं हुआ। ट्रेन के नोएडा पहुंचने तक यात्रियों में दहशत रही।
दूसरी ओर, डीएमआरसी का कहना है कि इस घटना के बारे में न तो कंट्रोल रूम में और न ही किसी मेट्रो स्टाफ को कोई शिकायत मिली है। मेट्रो की तस्वीरें देखने के बाद अधिकारियों ने इसकी जांच की,
लेकिन फिलहाल घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। प्रबंधन का कहना है कि इतनी मात्रा में मेट्रो में खून आने की जांच की जा रही है।