पति क्यों भागा?: महिला का खून से सना पड़ा था शव, घर से गायब था युवक, पड़ोसियों ने बताई हैरान कर देने वाली बात
वारदात के बाद से पति फरार है। पुलिस ने पति पर वारदात को अंजाम देने का शक जताया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर पति रोहन मलिक की तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के जाफराबाद इलाके के मौजपुर में शनिवार सुबह फातिमा उर्फ जारा (22) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पड़ोसियों ने खून से लथपथ महिला को देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। वारदात के बाद से पति फरार है। पुलिस ने पति पर वारदात को अंजाम देने का शक जताया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर पति रोहन मलिक की तलाश कर रही है। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि सुबह 8.48 बजे सूचना मिली कि मौजपुर में एक महिला का गला रेत दिया गया है। पुलिस की टीम विजय मोहल्ला, गली नंबर-13 स्थित मकान में पहुंची। यहां फर्श पर महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था। पड़ोसियों ने बताया कि तीन महीने पूर्व ही पति-पत्नी ने किराये का मकान लेकर रहना शुरू किया था। दोनों पड़ोसियों से मिलते-जुलते भी नहीं थे।
ये भी पढ़ें- प्यार नहीं पागलपन: होटल में प्रेमिका से मिलने गया था युवक, बंद कमरे में हुआ कुछ ऐसा कि जान देने की आ गई नौबत
मकान मालिक से पूछताछ के बाद पता चला कि उसे भी दोनों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उसने पुलिस सत्यापन भी नहीं करवाया था। पुलिस महिला के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा उसके रोहन की तलाश की जा रही है। पुलिस उसका मोबाइल नंबर लेकर सीडीआर निकलवा रही है।