फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   block forest officer and guard suspended for tree cutting

पेड़ों की कटाई पर ब्लॉक फोरेस्ट अफसर और गार्ड निलंबित

Thu, 30 Mar 2017 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 30 Mar 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
block forest officer and guard suspended for tree cutting
बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।

गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाईवे पर पेड़ों की अवैध कटाई करने के मामले में वन संरक्षक दक्षिणी परिमंडल गुरुग्राम बे के सिन्हा ने नगीना के ब्लॉक फॉरेस्ट अफसर एवं फॉरेस्ट गार्ड को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


वन संरक्षक दक्षिणी परिमंडल गुरुग्राम बी के सिन्हा को शिकायत मिली की गुरुग्राम -अलवर नेशनल हाई वे पर स्थित बडकली चौक के पास जलालपुर चौक के साथ ही काफी लोगों ने अवैध रूप से वन विभाग के 2 सफेदा के पेड़ों को कटवा दिया है। जबकि कुछ लोगों ने इन पेड़ों को अवैध रूप से काटकर इंटर लॉकिंग टाइल्स का रास्ता बना लिया है।
विज्ञापन


विशेष बात तो यह है कि जब ये लोग पेड़ों की अवैध कटाई कर रहे थे तो वन विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए बैठे रहे उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों की शिकायत मिलने के बाद बी के सिन्हा ने वन मंडल अधिकारी नूंह रविंद्र कुमार के साथ 24 मार्च को मांड़ीखेड़ा बीट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने पाया कि लोगों ने कई जगहों से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की गई है। विशेष बात तो यह है कि विभाग के आला अधिकारी मौके पर आए। विभाग के सभी अधिकारियों को अवगत करा दिया गया। लेकिन इसके बावजूद वन रक्षक राशिद हुसैन मौके पर नहीं पहुंचा।

वन मंडल अधिकारी रविंद्र कुमार ने तुरंत प्रभाव से राशिद हुसैन को निलंबित कर मांड़ीखेड़ा बीट का चार्ज वन रक्षक गजराज को सौंप दिया है। जबकि वन संरक्षक दक्षिणी परिमंडल गुरुग्राम ने कहा कि वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत एवं लापरवाही से ही लोगों ने पेड़ों की अवैध कटाई कर इंटर लॉकिंग रास्ते बनाए। उन्होंने तुरंत प्रभाव से ब्लॉक फॉरेस्ट अफसर सफी-उर-रहमान को निलंबित करने के साथ-साथ उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के आदेश दे दिए हैं।


मांड़ीखेड़ा बीट के अंर्तगत गुरुग्राम-अलवर रोड पर पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर ब्लॉक फॉरेस्ट आफिसर सफी-उर रहमान को वन संरक्षक दक्षिणी परिमंडल गुरुग्राम बीके सिन्हा ने व फॉरेस्ट गार्ड़ राशिद हुसैन को मैने निलंबित कर दिया है।-रविंद्र कुमार, वन मंडल अधिकारी नूंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed