{"_id":"945879f78093e0eb24436d058933b9ea","slug":"blast-in-drain-one-hurt","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसने माचिस जलाई और हो गया धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसने माचिस जलाई और हो गया धमाका
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Mar 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक नाले पर ज्वलनशील पदार्थ जलाने के बाद धमाका हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद लगी आग की चपेट में आने से एक किशोर झुलस गया। उसका जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जांच के दौरान डिजास्टर मैनेजमेंट का एक कर्मचारी भी जख्मी हो गया। आशंका जताई जा रही है कि नाले से निकली गैस के आग के चपेट में आने से धमाका हुआ है।
सीमापुरी थाने की पुलिस तफ्तीश में जुटी है। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सीमापुरी के भोपुरा अप्सरा बॉर्डर के पास सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को असमत (12) झुलसी अवस्था में मिला। पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल में दाखिल करवाया। वह सीलमपुर झुग्गी बस्ती का रहने वाला है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मोबाइल से शरीर में पहुंचा 11000 वोल्ट का करंट!
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले के पास बच्चे नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं। शुक्रवार दोपहर में भी इस नाले पर तीन किशोर मौजूद थे। एक बच्चे ने जैसे ही माचिस जलाई, जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। घटना के बाद घायल किशोर को छोड़कर उसके दो सहयोगी वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने तुरंत घटना की जानकारी दमकल विभाग और डिजास्टर मैनेजमेंट को दी। दमकल कर्मी और डिजास्टर मैनेजमेंट के कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। डिजास्टर मैनेजमेंट का एक कर्मचारी इंतजार अपने एक अन्य सहयोगी के साथ नाले पर जांच शुरू की।
जांच के दौरान ही इंतजार के पैर में कोई चीज टकराई। इससे वह जख्मी हो गया। उसे भी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।